फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The detachment of the encroachment removed from Agra

पांच घंटे चला अभियान, कुछ लोगों ने खुद ही हटाया सामान

Thu, 30 Jul 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 30 Jul 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
The detachment of the encroachment removed from Agra
 सेना ने अभियान चलाकर गुरुवार को अपनी जमीन पर हो रहे कब्जों को हटाया। आगरा से आई सेना की टुकड़ी ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ पांच घंटे तक चलाए अभियान के दौरान जेसीबी से दुकानें और अस्थायी बनी झोंपड़ियों को ध्वस्त कराकर लोगों को बाहर किया। वहीं कुछ लोगों ने खुद ही अपना सामान समेट लिया। सेना के जवान और फोर्स को देखकर किसी के विरोध करने की हिम्मत नहीं हुई।
विज्ञापन

जीटी रोड पर सैनिक पड़ाव के नाम से सेना की जमीन पड़ी हुई है। जिस पर गिहारा समाज के लोग अस्थायी झोंपड़ी बनाकर रह रहे हैं। वहीं परिसर के किनारे और अंदर लोगों ने परचून, कबाड़े, मीट, सब्जी, चाट पकोड़ी आदि की दुकानें लगा रखी हैं। वहीं जुआ, सट्टा, शराब आदि अन्य गैर कार्य भी यहां होते हैं। क्योंकि सेना का यहां कोई कार्यालय नहीं बना इसलिए यहां कोई नहीं रहता। लोग धड़ल्ले से यहां अतिक्रमण किए हैं। दूसरी ओर, इसी जमीन पर परिमीशन लेकर हर साल प्रशासन यहां नुमाइश लगवाता है वहीं रामलीला व रावण का वध होता है। उक्त जगह पर हो रहे कब्जे को लेकर गुरुवार दोपहर 12 बजे आगरा से सेना की टुकड़ी एटा पहुंची। इसमें सेना के अधिकारी भी शामिल थे। उन्होंने एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह के अलावा कोतवाली पुलिस और जेसीबी से अभियान चलाया। फोर्स को देखकर लोग भी सहम गए और अतिक्रमण करने वालों में खलबली मच गई। अभियान चलता देख कुछ लोगों ने तो खुद ही अपना सामान समेट लिया, जिन्होंने सामान नहीं हटाया उन्हें सख्ती के साथ वहां से हटाया गया। इस दौरान जेसीबी मशीन से यहां बनीं अस्थायी झोपड़ियों और दुकानों को ध्वस्त कर सामान आदि बाहर फिंकवाया गया। करीब पांच घंटे तक चले अभियान के दौरान सेना के जवानों ने शिकोहाबाद रोड, सकीट रोड, जीटी रोड पर आ रही अपनी जगह पर हो रहे अतिक्रमण को तहस नहस कर दिया।
विज्ञापन

 
फिर से सड़क पर आए लोग
बता दें कि एक साल पहले भी सेना ने अभियान चलाकर अपनी जगह पर हो रहे अतिक्रमण को ध्वस्त कराया था, साथ ही अतिक्रमण करने वालों को सख्त हिदायत दी गई थी कि यदि फिर से यहां कब्जा होता मिला तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। लेकिन उसके बाद भी यहां फिर से लोगों ने अपना बसेरा बना लिया। गुरुवार को हुई कार्रवाई के बाद यहां अस्थायी झोपड़ी बनाकर रह रहे लोग सड़क पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed