फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sub-Inspector Suspended After Video of Abuse and Assault Goes Viral

Etah: किसी का गुलाम नहीं हूं...यूपी पुलिस के दरोगा ने दी धमकी, युवकों को पीटा; वीडियो हुआ वायरल

Sat, 27 Dec 2025 02:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Dec 2025 02:42 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक दरोगा का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दरोगा युवकों के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
Sub-Inspector Suspended After Video of Abuse and Assault Goes Viral
दरोगा का वायरल वीडियो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किसी का गुलाम नहीं हूं... घर जाने के लिए तैयार बैठा हूं। इतना कहने के साथ ही दरोगा ने युवक के हाथ पकड़े और मुंह पर कई थप्पड़ जड़ दिए। अलीगंज थाने में तैनात दरोगा का युवकों के साथ गाली-गलौज और पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को संज्ञान में लेते हुए एएसपी श्वेताभ पांडेय ने उपनिरीक्षक को लाइनहाजिर कर दिया।
विज्ञापन


थाना अलीगंज के कस्बा इंचार्ज सुरेंद्र कुमार का शुक्रवार की देर रात एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वह कुछ युवकों के साथ गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं गालियों में काफी आपत्तिजनक भाषा का भी प्रयोग किया गया है। युवक विरोध करते हैं तो दरोगा ने धमकाना शुरू कर दिया। कहा कि घर जाने के लिए तैयार बैठा हूं, किसी का गुलाम नहीं हूं। इसके बाद एक युवक के हाथों के मोड़कर पीछे से पकड़ा और कहा कि जो करना हो कर ले घर चला जाऊंगा मगर गुलामी नहीं करूंगा।
विज्ञापन


युवक के अन्य साथी मामले को शांत कराने का प्रयास करते हुए दरोगा से सम्मान के साथ बात करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने मामले का संज्ञान लेते हुए सुरेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि युवक शराब पीने के बाद आपस में गालीगलौज कर रहे थे। वहां से निकल रहे उपनिरीक्षक ने उन्हें टोका तो युवक उलझने लगे। इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा को सौंपी गई है। सार्वजनिक स्थान पर नागरिकों के साथ इस प्रकार का अभद्र व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -श्वेताभ पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed