{"_id":"65009ba35db1f9cc6503e8c4","slug":"students-of-the-district-will-also-become-doctors-engineers-will-get-free-coaching-in-gi-etah-news-c-163-1-sagr1019-5195-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जिले के छात्र भी बनेंगे डॉक्टर, इंजीनियर जीआई में मिलेगी मुफ्त कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जिले के छात्र भी बनेंगे डॉक्टर, इंजीनियर जीआई में मिलेगी मुफ्त कोचिंग
Tue, 12 Sep 2023 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 12 Sep 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
एटा। शिक्षक का सपना होता है कि उसका पढ़ाया गया विद्यार्थी अधिकारी, डॉक्टर या फिर इंजीनियर बने। ऐसा ही सपना जिले में दो शिक्षकों ने देखा। उन्होंने पहल की तो जीआईसी के प्रधानाचार्य ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग चलाने की अनुमति दे दी। जहां बुधवार से कोचिंग का संचालन शुरू होगा। इस दौरान विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग की सुविधा दी जाएगी।
वर्ष 2022 में जीआईसी में चयनित होकर आए रसायन विज्ञान के शिक्षक विवेक यादव। यहां आने से पहले दिल्ली की एक प्रतिष्ठित कोचिंग में पढ़ाते थे। जहां छह से सात घंटे तक कोचिंग पढ़ाने की आदत थी। यहां आने के बाद विद्यालय में विद्यार्थियों को पढ़ाया, लेकिन उस हिसाब से नहीं पढ़ा पाए जैसा उन्होंने सोचा था। यहां शिक्षा के प्रति पिछड़ापन और विद्यार्थियों में जागरूकता का अभाव देखा। इसको लेकर निर्णय लिया गया कि वह बच्चों को अलग से कोचिंग पढ़ाएंगे ताकि बच्चे आगे बढ़कर अच्छे पद पर पहुंच सके। इस सोच को देखकर प्रधानाचार्य ने भी कोचिंग पढ़ाने की विद्यालय में अनुमति दे दी है।
वहीं जैथरा में तैनात जीव विज्ञान के शिक्षक अश्वनी वर्मा से बात की। जहां प्रधानाचार्य ने डीआईओएस से बात कर कोचिंग के लिए हरी झंडी दे दी। शिक्षक ने बताया जईई और नीट की वह तैयारी कराते हैं। इसके साथ ही अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन होगी तैयारी
शिक्षक विवेक यादव ने बताया विद्यालय के बाद कोचिंग की अलग से कक्षा संचालित की जाएगी। यह कक्षा दो घंटे तक चलेगी। जहां विद्यार्थियों को ऑफलाइन पढ़ाया जाएगा। इसके अलावा जरूरत पढ़ने पर विद्यार्थियों को ऑनलाइन भी पढ़ाएंगे। कहा कि कुछ विद्यार्थी ऑनलाइन भी पड़ रहे हैं।
आईआईटी करने का सपना देखा है। घर पर रहकर ही तैयारी कर रहा हूं। अब कोचिंग मिलेगी, तो बाहर नहीं जाना पड़ेगा, इससे राहत मिलेगी। -आदित्य, कक्षा 12
-- -- -- -- -- -- --
डॉक्टर बनने का सपना देखा है। विवेक सर का पूरा साथ तैयारी में मिल रह है। वह अब विद्यालय में मुफ्त कोचिंग कराएंगे, इससे छात्रों में खुशी है। -आशीष, कक्षा 12