फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Street lights

शहर से स्ट्रीट लाइट चोरी, जगमग हो रहे गांव

Sun, 13 Dec 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Street lights
सकतपुर गांव में घर पर लगी ईईएसएल की लाइट । - फोटो : ETAH
एटा। नगर पालिका से अब ईईएसएल कंपनी की स्ट्रीट लाइटें भी गायब होने लगी हैं। यह लाइटें गांव के विद्युत खंभों पर जगमगा रहीं हैं। जबकि ईईएसएल की लाइटें केवल उन्हीं जगह लगाने का नियम है जहां सरकार से उसका अनुबंध है। जबकि ग्राम पंचायतों में ईईएसएल लाइटें लगाने का अभी तक कोई अनुबंध नहीं हुआ है। वहीं शहर के खंभों पर लगीं करीब 15 से 20 स्ट्रीट लाइटें गायब हैं। पालिका क्षेत्र से ईईएसएल कंपनी की स्ट्रीट लाइट चोरी हुए एक माह बीत चुका है। अभी तक इनकी रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई जा सकी है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में ईईएसएल कंपनी की करीब 6 हजार 5 सौ स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं। स्ट्रीट लाइट लगने के बाद वार्ड सात, तीन और 10 से करीब 15 से 20 स्ट्रीट लाइट चोरी हो गई। चोरी हुई लाइटों की प्राथमिकी न तो पालिका के ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय और न ही कंपनी ने दर्ज कराई। अमर उजाला टीम ने पड़ताल की तो विकास खंड सकीट की ग्राम पंचायत सकतपुर में करीब 20 से 25 ईईएसएल की स्ट्रीट लाइटें लगी हुईं मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed