{"_id":"66fd9782b67ebc451206b964","slug":"samrajan-amin-who-went-to-collect-money-was-beaten-up-rc-torn-etah-news-c-163-1-eta1001-123779-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: वसूली करने गए संग्रह अमीन को पीटा, आरसी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: वसूली करने गए संग्रह अमीन को पीटा, आरसी फाड़ी
Thu, 03 Oct 2024 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 03 Oct 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
एटा। कस्बा व थाना जलेसर के मोहल्ला मेमरान में वसूली के लिए गए संग्रह अमीन और संग्रह सेवक को बकाएदार ने पीट दिया। आरसी भी फाड़ डाली। भीड़ में घिरे अमीन ने नायब तहसीलदार को फोन किया। फोर्स के साथ उन्होंने पहुंचकर अमीन को बचाया।
संग्रह अमीन किशोरी लाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह संग्रह सेवक नाथूराम के साथ मंगलवार को वसूली के लिए निकले थे। मोहल्ला मेमरान में आबिद के यहां पहुंचे और विद्युत चोरी की आरसी दिखाई। आबिद ने इसे देखा, जिसमें 156364 रुपये बकाया थे। यह देखकर वह भड़क गया और हमको गालियां देने लगा। विरोध करने पर पीटना शुरू कर दिया और आरसी को फाड़ दिया। वहां भीड़ एकत्रित होने लगी। खुद को घिरा देख नायब तहसीलदार जलेसर को फोन किया। फोर्स के साथ नायब तहसीलदार के पहुंचने पर बकाएदार वहां से भाग गया। थाना प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।