फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Avnish Yadav won the 1600-meter race

Etah News: अवनीश यादव ने जीती 1600 मीटर की दौड़

Tue, 15 Sep 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 15 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Avnish Yadav won the 1600-meter race
मिरहची में दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ करते ब्लॉक प्रमुख रवी वर्मा व ग्राम प्रधान किशोरी लाल। स
मिरहची। ब्लॉक मारहरा क्षेत्र के ग्राम हजरतपुर करनपुर में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अलीगढ़ के अवनीश यादव ने 1600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कुल 50 खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा और ग्राम प्रधान किशोरी लाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में नई ऊर्जा और जोश भरती हैं। खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि युवाओं में अनुशासन और टीम भावना भी आती है। प्रतियोगिता के दौरान 400 मीटर, 800 मीटर और 1600 मीटर दौड़ आयोजित की गई। 400 मीटर दौड़ में नीरज लोधी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हाथरस के देवेंद्र दूसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में जागनेश यादव ने पहला स्थान हासिल किया। मदन गोपाल इस दौड़ में दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

सबसे रोमांचक मुकाबला 1600 मीटर दौड़ में देखने को मिला। इसमें अलीगढ़ के अवनीश यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभिषेक राजपूत ने इस दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया। सभी में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दाैरान ग्राम प्रधान किशोरी लाल, चंद्रवीर और अंशु लोधी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेल प्रेमी और खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed