फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   samaan naagarik sanhita nahin hogee bardaasht

समान नागरिक संहिता नहीं होगी बर्दाश्त

Sat, 12 Nov 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
samaan naagarik sanhita nahin hogee bardaasht
शरीयत बचाओ कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एटा रोड स्थित अमीर खुसरो स्कूल में शरीयत बचाओ कान्फ्रेंस का आयोजन हुआ। जिसमें मुस्लिम समुदाय ने समान नागरिक संहिता का विरोध किया।
विज्ञापन

मौलाना शाहबुद्दीन रिजवी ने कहा कि केंद्र सरकार देश को आरएसएस के एजेंडे में धकेलने चाहती हैं। भारत का लॉ कमीशन, कानून मंत्रालय या मोदी सरकार को मुसलमानों के निजी कानून में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा ये लोग लोग को देश को सांप्रदायिक स्तर से बांट कर वोट की राजनीति कर रहे हैं। मौलाना कमरूददीन रिजवी ने कहा कि भारत संविधान से चलेगा संघ की शाखा से नहीं। उन्होंने कहा कि सुन्नी मुसलमान समान नागरिक संहिता के खिलाफ  है। जिसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांफ्रेस को मुफ्ती अयूब खान नूरी, मौलाना सदारत रजा खान, मौलाना मसूद अख्तर रिजवी, मौलाना रियाजुददीन, मौलाना रियाज मिस्वाही, कारी अतीक बरकाती, हाफिज शारिक आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी मुनव्वर हुसैन, नदीम फर्रूख, मौलाना अब्दुल कलाम, हाफिज उवैस, मौलाना सबाब, मसकूर महमूद, सुल्तान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन अहले सुन्नत ने किया। संचालन मौलाना कमरूज्जमा रिजवी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed