फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Salary of non-working employees will be stopped: SDM

कार्य न करने वाले कर्मचारियों का रोका जाएगा वेतन : एसडीएम

Thu, 20 Jun 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 20 Jun 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Salary of non-working employees will be stopped: SDM
राजा का रामपुर। नगर क्षेत्र में गंदगी को लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं। इसको लेकर उप जिलाधिकारी अलीगंज प्रतीत त्रिपाठी ने नगर पालिका अलीगंज, नगर पंचायत राजा का रामपुर और जैथरा के कर्मचारियों व ईओ के साथ बैठक की। हिदायत दी कि काम न करने वाले कर्मचारियों का वेतन रोका जाएगा।एसडीएम ने निर्देश दिए कि नगर क्षेत्र में होने वाले अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाया जाए। बरसात शुरू होने वाली है। संचारी रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए नगर में साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही होती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि अलीगंज नगर में प्रमुख समस्या अतिक्रमण की वजह से लगातार रहने वाले जाम की है। नगर वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

वहीं गलियों में भारी गंदगी और ढेर लगे हुए हैं। जिसकी आए दिन शिकायतें होती रहती हैं। लेकिन नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा कोई कार्य नहीं किया जाता है यदि कर्मचारी कार्य नहीं करेंगे तो उन सबके वेतन रोकने की भी कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सरल, नायब तहसीलदार सतीश कुमार, अरविंद कुमार सहित तीनों नगरों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed