फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sakshi Maharaj was again controversial statements

साक्षी महाराज ने फिर दिया विवादित बयान

Tue, 28 Feb 2017 11:57 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Tue, 28 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sakshi Maharaj was again controversial statements
साक्षी महाराज, बीजेपी, सांसद - फोटो : Getty Images
 उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उद्देतपुर स्थित आश्रम में मंगलवार को सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्मशान और कब्रिस्तान वाले बयान पर कहा कि देश में कब्रिस्तान बनने ही नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम के बयान से मैं सहमत नहीं हूं। ऐसा कानून बने कि जिसमें कब्रिस्तान के लिए जगह न हो और श्मशान सबका संयुक्त हो।
विज्ञापन

साक्षी महाराज ने कहा कि यदि कब्रिस्तान में हिंदुस्तान की सारी जमीन चली जाएगी तो खेती कहां होगी और खलिहान कहां होंगे। साक्षी ने प्रधानमंत्री से कहा कि श्मशान एक हो। वही श्मशान जन्नत, मोक्ष द्वार, स्वर्ग तक ले जाए। बोले, कम से कम राजनीतिक लोग बाहर तो हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई को एकत्र नहीं होने देते, लेकिन श्मशान में तो एकत्र होने दें। हर राजनीतिक दल को अलग-अलग धर्म के लोगों की चिंता है। सांसद ने कहा कि देश में ऐसा कानून बने जिसमें कब्रिस्तान के लिए जगह न हो। श्मशान संयुक्त होने से समाज में बेहतर नतीजे देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed