{"_id":"5914abd04f1c1ba74a851249","slug":"sadak-haadason-mein-teen-kee-maut-chhah-jakhmee","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत, छह जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत, छह जख्मी
amar ujala
Updated Thu, 11 May 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव अंगदपुर के पास कैंटर की टक्कर से मोपेड़ सवार सोरन सिंह (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल लाते समय उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। अन्य सड़क हादसे में घायल हुए वृद्ध ने भी इलाज के दौरान आगरा में दम तोड़ दिया। दो अन्य सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए।
थाना सकीट के गांव सदरपुर निवासी सोरन सिंह गुरुवार सुबह मोपेड से एटा आ रहे थे, सुबह करीब 10 बजे गांव अंगदपुर के पास हादसा हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीण उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे थे कि उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिला अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों में शव को देख कोहराम मच गया।
विज्ञापन
इधर, थाना जलेसर के गांव बछेपुरा निवासी श्रीनिवास (58) 29 अप्रैल को ऊंट गाड़ी लेकर भूसा लेने जा रहे थे, नगला राधे के पास मैक्स पिकअप से टक्कर होने से वह घायल हो गए थे। बुधवार रात इलाज के दौरान श्रीनिवास ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इधर, बुधवार शाम गऊशाला के पास सड़क किनारे खड़े केशव सिंह निवासी सय्यद वाली गली, सोहिल, आसिफ निवासी मारहरा गेट कोतवाली नगर कैंटर की टक्कर से घायल हो गए। गुरुवार सुबह बसस्टैंड के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार यतेंद्र निवासी नन्नूखेड़ा थाना जलेसर घायल हो गए।
वहीं कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र के नगला खंजी गांव के समीप बुधवार की रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। उसने हेलमेट भी नहीं पहना था। सैलई गांव निवासी जय प्रकाश पुत्र दुर्गा प्रसाद बुधवार की शाम सोरों के ग्राम प्रहलादपुर दावत खाने गया था। रात लगभग 10 बजे घर जाते समय नगला खंजी के निकट किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने सड़क पर युवक का शव देखा, तो पुलिस को सूचना दी। काफी प्रयास के बाद पुलिस शव की पहचान करा सकी। वहीं हादसे की खबर लगते ही रोते-बिलखते घरवाले मौके पर पहुंचे।
इसके अलावा बिरसुआ निवासी टोडीराम बाइक से पत्नी शकुंतला को लेकर दवा के लिए ढोलना जा रहे थे। करसरी मोड़ के निकट बस की चपेट में आने से गिरकर दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।