फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sabase tej daude pravendr, subhaash ne lagaee lambee chhalaang

सबसे तेज दौड़े परवेंद्र, सुभाष ने लगाई लंबी छलांग

Tue, 25 Oct 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Oct 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
sabase tej daude pravendr, subhaash ne lagaee lambee chhalaang
मंडलीय युवा समारोह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के सकीट रोड स्थित राजकीय इंटर कालेज मैदान पर मंगलवार को नौवें मंडलीय युवा समारोह का रंगारंग आगाज हुआ। समारोह का उद्घाटन और दीप प्रज्वलन परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह वर्मा, डीएम शंभूनाथ, संयुक्त शिक्षा निदेशक अजय दुबे ने किया। प्रतियोगिता में चार जिलों एटा, अलीगढ़, हाथरस और कासगंज के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन परवेंद्र ने जहां सबसे तेज दौड़ लगाई। वहीं लंबी छलांग में सुभाष अव्वल रहे।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ करते हुए परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह वर्मा ने कहा कि खेलों से शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी विद्यार्थियों की रचनात्मकता का विकास करते हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक अजय दुबे, डीएम शंभूनाथ, डीआइओएस एसपी यादव आदि ने भी समारोह को संबोधित किया। इससे पूर्व रामबाल भारती इंटर कालेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके आयोजन को यादगार बना दिया। पहले दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में सीनियर वर्ग बालक 200 मीटर दौड़ में एटा के परवेंद्र प्रथम, अलीगढ़ के चेतन सोलंकी द्वितीय, कासगंज के जाफर अली तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में एटा की बरखा प्रथम, ललिता द्वितीय, कासगंज की मोहनी तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में एटा के अतुल प्रथम, अलीगढ़ के नवीन द्वितीय, एटा के उत्तम तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अलीगढ़ की स्वीटी वर्मा प्रथम, हाथरस की अर्चना शर्मा द्वितीय, एटा की नेहा तृतीय रहीं। गोला फेंक में एटा की लकी प्रथम, अलीगढ़ की चित्रा गौतम द्वितीय, हाथरस की रीतेश तृतीय रहीं। त्रिकूद में अलीगढ़ के सुभाष प्रथम, हाथरस के प्रदीप द्वितीय, कासगंज के जासिब अली तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ सब जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ की लक्ष्मी राजपूत प्रथम, उमा तिवारी द्वितीय, एटा की रजनी तृतीय रहीं।  मौके पर डीआईओएस कासगंज आरएस राजपूत, बीएसए एसएस यादव, एडीआईओएस कृपा सिंह वर्मा, हरिश्चंद्र दुबे, राम लाल कुशवाह, अशरफ हुसैन, ज्ञानेंद्र कुदेशिया, सुधीर गुप्ता, विनीता तिवारी, अनोखे सिंह, अनूप दुबे, राजीव यादव, अशोक यादव, बसंत यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed