फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   road accident

सड़क हादसों में एक की मौत, वकील सहित चार घायल, तीन रेफर

Tue, 29 Dec 2020 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
road accident
एटा। जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि एक वकील सहित चार लोग घायल हुए हैं। घायलों से तीन को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना रिजोर क्षेत्र के गांव सेनाकलां के पास सोमवार की देर शाम बाइकों की भिड़ंत में राम सिंह (45 वर्ष) पुत्र रामविलास और बंटी पुत्र रामदीन निवासीगण मोर्चा थाना जैथरा घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से रामसिंह को रेफर कर दिया। परिजन फर्रुखाबाद इलाज कराने के लिए लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने बताया है कि रामसिंह अपनी चचेरी बहन पूजा निवासी रिजोर की सास की तेरहवीं की दावत खाकर सोमवार की देर शाम घर लौट रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया। शव का पोस्टमार्टम फर्रूखाबाद में कराया गया है।
विज्ञापन

थाना मलावन क्षेत्र के गांव मनूपुरा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार अधिवक्ता वीरेश उर्फ बंटी पुत्र महेंद्र सिंह निवासी सुनहरी नगर थाना कोतवाली नगर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अधिवक्ता की बहन ओमवती ने बताया है कि भाई पैतृक गांव बलीपुरा थाना कुरावली जिला मैनपुरी से लौट रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। गंभीर हालत में आगरा में इलाज चल रहा है। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गिरौरा के पास मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे रोडवेज बस की चपेट में आने से ससुराल जा रहा बाइक सवार योगेंद्र पुत्र वीरी सिंह निवासी बाबूपुर खुशकरी थाना व जिला कासगंज घायल हो गया। इसको आगरा रेफर किया गया है। जबकि बाइक फिसलने से बदन सिंह पुत्र छविराम निवासी सिकंदरपुर थाना रिजोर गांव के पास ही घायल हो गया है, इसे भी हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed