{"_id":"64ff4d6a157e9540e90b6946","slug":"report-against-five-including-former-block-chief-etah-news-c-163-1-sagr1017-5179-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट
Mon, 11 Sep 2023 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 11 Sep 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मोहल्ला श्याम बिहार काॅलोनी निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रांत यादव सहित पांच परिजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दूसरे पक्ष के लोगों का भी डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र पीएसी के पास निवास करने वाले परमसुख उर्फ सुखपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें आरोप है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रांत यादव, इनके भाई कृष्णकांत यादव, मां और भाभी सहित एक अन्य ने प्लॉट पर कब्जा करने की नीयत से नींव को उखाड़ दिया। जब विरोध किया तो मारपीट की गई। इसकी वजह से उमेश कुमार निवासी नौहारी थाना अवागढ़ के सिर में चोटें आई हैं।
जबकि पूर्व ब्लॉक प्रमुख की पत्नी सुनीता देवी के आई चोटें का भी डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। सुनीता का आरोप है कि हमारे ही प्लाॅट पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। 20 से 25 लोग पहुंचे और उस समय पर तीन ही लोग थे सभी के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाई गई। थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सुखपाल की तहरीर मिली है। उसके आधार पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच कराई जा रही है।