फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   rakshabandhan

स्वदेशी राखियों की खरीद में दिलचस्पी दिखा रहीं महिलाएं और युवतियां

Mon, 27 Jul 2020 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
rakshabandhan
बाबूगंज बाजार में राखी खरीदने को उमड़ी भीड़- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। इस बार रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर रेशमी और सूती धागों से बनीं राखियां सजेंगी। बाजारों में महिलाएं भी राखी खरीदने से पहले ही पूछ रहीं हैं कि भैया! यह राखी कहां की बनी है। चीन में बनी राखी मत दे देना। वहीं दुकानदारों ने भी सावधानी बरतना शुरू कर दिया है। उन्होंने इस बार चीन में बनी राखियाें को मंगवाई ही नहीं है। सोमवार को बाजारों में रक्षाबंधन की खरीदारी को भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा शनिवार और रविवार का दो दिवसीय साप्ताहिक लॉकडाउन घोषित किया है। वहीं, इस बार तीन अगस्त को पड़ने वाले रक्षाबंधन के त्योहार से पहले दो दिन बाजार बंद रहेगा। यही बहनों की चिंता का सबब है। उन्हें सोमवार से शुक्रवार के बीच त्योहार के शेष बचे पांच दिनों में ही खरीदारी करनी है।
विज्ञापन

सोमवार को बाजार खुले तो बाबूगंज और घंटाघर पर सजीं राखियों की दुकान और फड़ों पर खरीदार महिलाएं पहुंच गईं। महिलाओं को सबसे ज्यादा रुद्राक्ष जड़ित राखियां भा रही हैं। यह दस रुपये से लेकर डेढ़ सौ रुपये तक बाजार में मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन में बनी राखियों को कह रहीं ना
बच्चों के लिए कार्टून के स्टीकर लगीं चीन में बनीं राखियां बाजार में मौजूद हैं, पर महिलाएं इनकी खरीदारी से बच रही हैं। वह बच्चों को भी पुराने फैशन की फोम लगी राखियां खरीद रही हैं, जिससे वह देखने में आकर्षक के साथ ही पूरी तरह स्वदेशी हैं। वहीं रेट में भी बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। यह राखियां भी पांच से लेकर पचास रुपये तक बाजार में मौजूद हैं।
व्यापारियों ने मांगी त्योहार से पहले छूट
सकीट। उद्योग व्यापार मंडल ने शासन से रक्षाबंधन से पहले दो दिन और जन्माष्टमी से पहले सात दिन के लाकडाउन में छूट देने मांग की है। प्रदेश सरकार द्वारा लगाया शनिवार व रविवार का साप्ताहिक लॉकडाउन इस बार 1 और 2 अगस्त को है, जबकि 3 अगस्त को रक्षाबंधन है।

काफी लोगों को 31 जुलाई को वेतन अथवा मजदूरी मिलेगी। ऐसे में वह अगले दिन लॉकडाउन में खरीदारी नहीं कर पाएगा। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष ब्रह्म्मप्रकाश वार्ष्णेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 1 व 2 अगस्त को और 12 व 13 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी व नंदोत्सव के त्योहार को देखते हुए सातों दिन बाजार खोलने की अनुमति देने की मांग की है। मांग करने वालो में मुकेश चंद वार्ष्णेय, भूप सिंह शाक्य, चेतन वार्ष्णेय, अशोक कुमार जैन, आनंद किशोर वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय, मोहम्मद राशिद, मदन गुप्ता, वीरेश वर्मा, दिनेश चंद, रामप्रकाश शाक्य, प्रमोद दीक्षित, विष्णु शंकर वार्ष्णेय आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed