फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   problem during note change

बैंक शाखाओं में लाइनें, एटीएम भी खाली

Mon, 21 Nov 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Mon, 21 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
problem during note change
एसबीआई गंजडुंडवारा
नोट बंदी के 13वें दिन भी कतार, इंतजार और एटीएम के बंद द्वार को देखकर बीता। जिले की बैंक शाखाओं में लोगों की कतारें लगी रहीं। बैंकों मेें सोमवार को कतारों और भीड़ का रोज जैसा आलम नजर आया।
विज्ञापन


बैंकों में लोग लाइन में लगकर नकदी निकासी का इंतजार करते रहे। बैंकों में कैश नहीं होने से लोग मायूस होकर लौटे। जिन्हें कैश मिला, उनके अंगुली पर स्याही लगाने के इंतजाम नदारद नजर आए। जिले के कचहरी रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में वरिष्ठजनों को 12 बजे तक कैश मिला, बाकी के लोग वापस लौटे।
विज्ञापन


केनरा बैंक में काउंटर लगाकर कैश का वितरण कर जल्दी कैश खत्म हो जाने से लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। इलाहाबाद बैंक में दोपहर बाद कैश आया, शहर के अरुणा नगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में लोगों को नकदी वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्ट आफिस में भी नकदी नहीं होने के चलते लोगों को मायूसी झेलनी पड़ी। कई बैंकों में लाइन के दौरान लोगों में धक्का-मुक्की भी हुई। लोग काम काज, नौकरी छोड़कर लाइनों में इंतजार करते रहे। लोगों ने एटीएम की ओर दौड़ लगाई, तो एटीएम के भी शटर गिरे रहे। जिले में कचहरी रोड स्थित केनरा बैंक, जीटी रोड स्थित सेंट्रल बैंक, केनरा बैंक के एटीएम से लोगों ने नकदी निकासी की। मगर अन्य एटीएम अब तक अपडेट होने की राह ताक रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed