फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Prisoners will be tested for HIV and Hepatitis B in jail.

Etah News: जेल में बंदियों की होगी एचआइवी और हेपेटाइटिस बी की जांच

Tue, 05 Dec 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 05 Dec 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Prisoners will be tested for HIV and Hepatitis B in jail.
एटा। जेल में बंदी गंभीर बीमारी से ग्रसित तो नहीं हैं। इसको लेकर उच्चाधिकारियों ने जेल में बंदियों की एचआईवी सहित हेपेटाइटिस बी की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत बुधवार को जिला जेल में शिविर लगा बंदियों की जांच की जाएगी। अगर कोई बंदी पॉजिटिव मिला तो उसका तत्काल इलाज शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देश पर बुधवार को जिला जेल में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। जेल में निरुद्ध करीब 1100 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा। वह किसी बीमारी से ग्रसित तो नहीं हैं, इसके लिए स्वास्थ्य टीमें पहुंचकर एचआईवी सहित हेपेटाइटिस बी, सिफलिश व अन्य की जांच करेंगी। उन्होंने बताया जेल में बंदियों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम बनाई गई है। जेल चिकित्सक की मौजूदगी में टीम बंदियों की जांच करेगी। इस दौरान स्वास्थ्य के प्रति बंदियों को जागरूक भी किया जाएगा। जांच के दौरान अगर कोई बंदी पॉजिटिव आता है तो उसका तत्काल इलाज शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

---------
टीबी की भी होगी जांच
जिला समन्वयक टीबी आशीष पाराशर ने बताया जिला जेल में बंदियों की टीबी की जांच भी की जाएगी। वर्ष 2025 तक प्रधानमंत्री देश को टीबी से मुक्त करने का संकल्प ले चुके हैं। इसी क्रम में जांच की जाएगी। अगर कोई बंदी टीबी से पीड़ित पाया जाता है तो उसका इलाज शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed