फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   post office scam

घोटालेबाज से मुलाकात के लिए पहुंचे उपभोक्ता, रिमांड के लिए आज अर्जी देगी पुलिस

Fri, 22 Nov 2019 12:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
post office scam
सोरों (कासगंज)। उप डाकघर के घोटाले के आरोपी घोटालेबाज के जेल पहुंचते ही कई उपभोक्ता मुलाकात के लिए पहुंच गए। उपभोक्ताओं ने घोटालेबाज से अपने खातों के संबंध में जानकारी ली, हालांकि कुछ उपभोक्ता पूरी तरह असंतुष्ट दिखाई दिए। वहीं सोरों कोतवाली पुलिस घोटालेबाज से पूछताछ के लिए शुक्रवार को न्यायालय में रिमांड की अर्जी दाखिल करेगी। रिमांड मिलते ही पुलिस घोटालेबाज से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

उप डाकघर की एजेंट मृदुला अग्रवाल एवं उनके बेटे आशीष अग्रवाल ने उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी कर लाखों रुपये की घोटालेबाजी की। घोटालेबाज मां सहित फरार था। उपभोक्ताओं द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस दबाव के चलते घोटालेबाज ने बुधवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है। गुरुवार को उपभोक्ता रवेंद्र, श्रीपाल सहित कई उपभोक्ताओं ने घोटालेबाज से जेल में मुलाकात की।
विज्ञापन

कुछ उपभोक्ताओं का कहना था कि घोटालेबाज ने संतोषजनक जानकारी नहीं दी है। हालांकि डाकघर ने उन्हें बताया है कि उनके खातों में जनवरी माह तक किश्त की राशि जमा है। न्यायालय में पुलिस रिमांड की अर्जी देकर शुक्रवार को अनुमति मांगेगी। अनुमति मिलते ही घोटालेबाज को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंट की मां की भी कर रहे तलाश
- घोटालेबाज आशीष अग्रवाल के रिमांड के लिए शुक्रवार को न्यायालय में अर्जी दाखिल करेंगेे। अनुमति मिलते ही उससे पूछताछ करेंगे। घोटालेबाज की मां जोकि डाकघर एजेंट हैं। उनकी भी तलाश कर रहे हैं।

रिपुदमन सिंह, कोतवाली प्रभारी, सोरों।
सभी उपभोक्ताओं को कर रहे संतुष्ट
- जितने भी उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी की गई है। उन सभी के दस्तावेजों के आधार पर उन्हें संतुष्ट कर रहे हैं। डाकघर बिंदुवार जांच कर रहा है। घोटालेबाज की मां जो डाकघर एजेंट थी। उनका एकाउंट ब्लैक कर दिया है।
सुभाष दुबे, पोस्टमास्टर, सोरों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed