फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   plantation

रारपट्टी में वन विभाग द्वारा लगाए गए पौधे सूख गए

Mon, 14 Dec 2020 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
plantation
रार पट्टी में ग्राम समाज की जगह पर सूखे पड़े वन विभाग द्वारा लगे पौधे। - फोटो : ETAH
एटा। अगस्त माह में वन विभाग की तरफ से लाखों की संख्या में पौधरोपण किया गया था। इन पौधों की देखरेख न होने की वजह से कुछ पौधे सूख गए, तो कुछ पशु खा गए। वन विभाग ने इस वर्ष करीब 50 स्थानों पर पौधे लगाने का दावा किया पर विभाग के अफसर उन 50 स्थानों के नाम तक नहीं बता पाए।
विज्ञापन

वन विभाग की तरफ से इस साल अगस्त माह में जिले में 50 स्थानों पर ग्राम सभा की जमीन पर 4 लाख 48 हजार 3 सौ पौधे लगाए गए थे। इन पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी वन विभाग के पास थी। अमर उजाला ने वन विभाग द्वारा लगाए गए पौधों की पड़ताल की तो मौके पर कुछ ही पौधे दिखाई दिए। शेष पौधों को निराश्रित पशु खा गए और कुछ पौधे सूखकर खत्म हो गए। जबकि विभाग को इन पौधों के रखरखाव के लिए बजट भी मिलता है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वनाधिकारी सुदेश भारती से जब 50 स्थानों पर लगाए गए पौधों के बारे में पूछा गया तो उनके पास कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। उन्होंने कहा कि 50 जगहों की सूची मिलना संभव नहीं हैं। वहीं उन्होंने कहा कि जलेसर व अलीगंज से भी इसकी सूची मंगानी पड़ेगी। वन वभिाग ने रारपट्टी में ग्राम समाज की जमीन पर पौधे लगाए हैं, लेकिन विभाग को यह नहीं पता कि वहां पर कितने पौधे लगे हैं। जब इसकी पड़ताल की तो यहां अधिकांश पौधे सूखे हुए मिले। कारण, इन पौधों में पानी तक नहीं लगाया गया। वहीं पौधे सूख जाने पर ग्रामीणों ने वहां उपलों के ढेर लगा रखे हैं। वहीं रविवार को सीडीओ अजय प्रकाश को भी जलेसर की ग्राम पंचायत मोहनपुर में मनरेगा के तहत कराए गए पौधरोपण में पौधे गायब मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed