फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Passenger will run from today between ETA-Tundla

एटा-टूंडला के बीच आज से दौड़ेगी पैसेंजर

Tue, 28 Feb 2017 11:57 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Tue, 28 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Passenger will run from today between ETA-Tundla
ट्रेन। - फोटो : File Photo
 दिसंबर से बंद चल रही एटा-टूंडला पैसेंजर ट्रेन का संचालन बुधवार से शुुरू हो जाएगा। पर, उसी के साथ से बंद चल रही आगरा-एटा होली पैसेेंजर ट्रेन के संचालन को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है। लोग इस ट्रेन के संचालन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

एटा रेलवे स्टेशन के अधीक्षक सीपी शर्मा ने बताया कि दिसंबर में टूंडला-एटा और आगरा-एटा होली पैसेंजर का संचालन बंद कर दिया गया था। टूंडला-एटा पैसेंज के संचालन के लिए उच्च अधिकारियों का आदेश मिल गया है। इसे बुधवार से चलाया जाएगा। पर, होली पैसेंजर ट्रेन के परिचालन पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। जबकि स्थानीय लोगों के लिए टूंडला पैसेंजर से ज्यादा होली पैसेंजर के चलने का इंतजार है। स्टेशन अधीक्षक के मुताबिक होली पैसेंजर के परिचालन को लेकर जल्द ही आदेश आने की उम्मीद है। मामले में रेल हाईटेक आंदोलन के सदस्य अनुज प्रकाश गुप्ता, मेधाव्रत शास्त्री और पालिका चेयरमैन राकेश गांधी का कहना है कि पिछले साल होली पैसेंजर ट्रेन का संचालन 22 मार्च को शुुरू हुआ था। तब से कई बार ट्रेन रोकी जा चुकी है। रेल अधिकारियों को ट्रेन के नियमित संचालन पर फैसला लेना होगा। ऐसा नहीं होने पर स्थानीय लोग धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed