{"_id":"57f92c7a4f1c1b2552270685","slug":"pahale-hee-din-daga-de-gae-eteeem","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ही दिन दगा दे गए एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ही दिन दगा दे गए एटीएम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
बंद एटीएम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में अवकाश होने के कारण पहले दिन ही एटीएम सेवा दगा दे गई। आलम यह रहा कि शहर के अधिकतर एटीएम पर ताले और शटर गिरे नजर आए। वहीं एक-दो एटीएम जो चलते मिले, उन पर कतारें लगी नजर आईं।
शहर में विभिन्न बैंकों के कुल 24 से ज्यादा एटीएम हैं। शनिवार को बैंकों की छुट्टी होने के बाद अधिकतर बैंकों के एटीएम बंद ही नजर आए। प्राइवेट बैंकों को तो छोड़िए सरकारी बैंक शाखाआें के बाहर लगे एटीएम भी जवाब दे गए। शहर के कचहरी रोड स्थित केनरा बैंक का एटीएम खराब पड़ा रहा। वहीं इसके पास ही में स्थित आरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स और बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम का हाल भी कुछ ऐसा ही था। इसके साथ ही कचहरी रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, आईडीबीआई बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, स्टेट बैंक और सेंट्रल बैंक के एटीएम पर ताले पड़े रहे। ऐसे में आपात स्थिति में धन निकासी न हो पाने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बता दें कि शहर में तमाम बैंकों के एटीएम अधिकतर बंद ही रहते हैं। बैंक प्रशासन भी एटीएम को सही कराने को लेकर ध्यान नहीं देता और न ही प्रशासन की ओर से कोई निर्देश जारी होते हैं।
---------------------
सुरक्षा बंदोबस्त भी नदारद
एटीएम सुविधा की सुरक्षा के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से कई बार निर्देश जारी किए जा चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी जिले में एटीएम पर सुरक्षा प्रबंध नदारद हैं। एटीएम पर न तो सुरक्षा गार्ड तैनात हैं और न ही कोई अन्य प्रबंध हैं। बता दें कि बीते दिनों शहर के यूनियन बैंक एटीएम पर चोरी की वारदात हुई थी। लेकिन इसके बाद भी बैंक प्रशासन नहीं चेता है।