{"_id":"641c8f3262e74c04ae094c1b","slug":"notes-coming-out-in-answer-books-etah-news-c-25-1-100610-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: उत्तर पुस्तिकाओं में निकल रहे नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: उत्तर पुस्तिकाओं में निकल रहे नोट
Thu, 23 Mar 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। उप्र बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं में नोट निकल रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद परीक्षक चुपचाप रुपयों को निकाल नाश्ता-पानी में खर्च कर रहे हैं। अधिकारियों को इसकी जानकारी तक नहीं है।शहर के राजकीय इंटर कॉलेज व श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। जबकि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज व क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है।
नाम न छापने की शर्त पर एक शिक्षक ने बताया कि कॉपी जांचने के दौरान 200 से लेकर 500 रुपये तक के नोट निकल रहे हैं। जानकारी कक्ष में सभी को हो जाती है। शिक्षक ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं में रुपये निकलना कोई नई बात नहीं है। जिला विद्यालय निरीक्षक मिथलेश कुमार ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं में नोट निकलने की जानकारी नहीं है। इसे दिखवाया जाएगा।