{"_id":"61f29cf804dead72250f1f7b","slug":"new-twist-in-the-missing-property-dealer-s-case-etah-news-agr522436351","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर की गुमशुदगी के मामले में आया नया मोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर की गुमशुदगी के मामले में आया नया मोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। महीने भर पहले शहर के एक प्रॉपर्टी डीलर की गुमशुदगी के मामले में नया मोड़ आ गया है। 25 लोगों ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि डीलर गुमशुदा नहीं हुआ है, करीब तीन करोड़ लेकर भागा है। इसके चलते वह भाग गया है। अब पुलिस ने इस आशंका से भी जांच शुरू कर दी है।
शहर के मोहल्ला शांति नगर निवासी मुनेंद्र गुप्ता ने कोतवाली नगर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया कि उनका प्रॉपर्टी डीलर पुत्र राहुल गुप्ता 31 दिसंबर की शाम को घर से दिल्ली के लिए निकला था, लेकिन न तो दिल्ली पहुंचा और न वापस लौटा। मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो नंबर बंद मिला। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश कर रही थी, लेकिन अभी तक राहुल का पता नहीं लगा।
बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर पुष्पा देवी, इंदल सिंह, जमुना प्रसाद, राहुल चौहान आदि 25 लोगों ने एसएसपी उदय शंकर सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि कासगंज रोड पर देवांगशू सोलंकी, धीरेंद्र सिंह चौहान और विपिन पवार की जमीन पर अंबिका धाम कॉलोनी के नाम से प्लॉटिंग की गई। ब्रॉकर के रूप में राहुल गुप्ता लेनदेन करते थे। आरोप है कि एडवांस के रूप में हम लोगों से करीब तीन करोड़ रुपये जमा कराए जा चुके हैं, लेकिन प्लॉटों के बैनामा नहीं कराए गए। इस रकम को हड़पने के लिए यह षड़यंत्र रचा गया है। मांग करते हुए कहा कि जमीन मालिकों से उनकी रकम दिलाई जाए या प्लॉटों का बैनामा कराया जाए।
विज्ञापन
व्यापारी के परिजनों की तहरीर के आधार पर पूर्व में गुमशुदगी दर्ज हो चुकी है और पहले से खोजबीन चल रही है। अब अन्य लोगों ने जो आरोप लगाए हैं, उस दृष्टि से भी पड़ताल की जाएगी। मामला सही पाया जाता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - धनंजय सिंह कुशवाह, अपर पुलिस अधीक्षक