फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Meeting of Digambar Jain Women's Organization regarding Mahavir Jayanti program

Etah News: महावीर जयंती कार्यक्रम को लेकर दिगंबर जैन महिला संगठन की बैठक

Sun, 29 Mar 2026 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 29 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Meeting of Digambar Jain Women's Organization regarding Mahavir Jayanti program
एटा।अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला संगठन की बैठक महिला संगठन कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में 30 मार्च को मनाए जाने वाले भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के अवसर पर आयोजित होने वाले त्रिदिवसीय कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन


संगठन की अध्यक्ष बबीता जैन प्रेरणा ने बताया कि श्री दिगंबर जैन पद्मावती पुरवाल पंचायत के तत्वाधान में हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्याओं से कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उपस्थित महिला सदस्यों ने श्री दिगंबर जैन वीर मंडल के संरक्षक शैलेंद्र कुमार जैन शैली को श्री दिगंबर पद्मावती पुरवाल पंचायत के महामंत्री पद पर नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सदस्याओं ने कहा कि उनकी नियुक्ति संगठन के लिए गौरव की बात है जिस पर सभी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। मिथिलेश जैन, बीना जैन, श्रुति जैन, उषा जैन, बबीता जैन, रेखा जैन, ज्योति जैन, शालिनी जैन, आशु जैन, रिंकी जैन, रितिका जैन, स्मिता जैन, अनु जैन, पल्लवी जैन, शैलेश जैन व सरिता जैन सहित बड़ी संख्या में दिगंबर जैन संगठन की महिला सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed