{"_id":"58b715da4f1c1b965e8326ed","slug":"many-hand-pumps-the-water-mains-in-the-township","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई बस्ती में हैंडपंप ही पानी का साधन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई बस्ती में हैंडपंप ही पानी का साधन
Amar Ujala
Updated Thu, 02 Mar 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
हैंडपंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज नगर पालिका प्रशासन की जलापूर्ति का पानी आज भी कस्बे की कई बस्तियों में नहीं पहुंच पाता है। बाहरी इलाकों में बसी इन बस्तियों में सिर्फ हैंडपंप ही पानी उपलब्ध कराने के साधन बने हैं। वहां भी सुबह-शाम लाइनें लगती हैं।
नगर की आबादी करीब सवा लाख है। समय के साथ बाहरी क्षेत्रों में कई बस्तियां बस गई हैं। इनमें कई दशक पूर्व बसी गंगेश्वर कॉलोनी, पाल नगर, लवकुश नगर, सोलह बीघा, न्यू माधौपुरी, चंदन नगर आदि कई ऐसी बस्तियां हैं, जिनमें पालिका की पानी की सप्लाई अभी तक नहीं पहुंची हैं। वहीं जिन क्षेत्रों में पालिका की जलापूर्ति है। वहां के भी हालात ज्यादा अच्छे नहीं हैं। बिजली के अभाव में कई घरों में पानी नहीं पहुंच पाता है। जिस दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, उस दिन तमाम परिवार को हैंडपंपों से पानी भरकर ढोना पड़ता है। सुपरवाइजर रोहन सिंह का कहना है कि पालिका दिन में तीन बार पानी की सप्लाई देती है। अंडरग्राउंड एवं ओवर हैड टैंकों के अलावा मिनी नलकूपों के माध्यम से सीधे सप्लाई की व्यवस्था है। जिन बस्तियों में पेयजल आपूर्ति की सुविधा नहीं है। वहां सप्लाई के प्रयास किए जा रहे हैं।
कासगंज नगर में पानी के आंकड़े-
पानी की आवाश्यकता- 156 लाख लीटर
पानी की आपूर्ति- 36 लाख लीटर
प्रति व्यक्ति पानी की जरूरत- 125 लीटर
मिल रहा पानी- 28.8 लीटर
ओवरहैड टैंक की संख्या- 2
अंडरग्राउंड टैंक की संख्या- 2
नलकूपों की संख्या- 11
खराब नलकूप- 1
मिनी नलकूप- 10
जेनरेटर- 1
विज्ञापन
मोबाइल ट्रॉली- 1
फोटो