फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Male skeleton found in deserted garden... crisis of identity

Etah News: निर्जन बाग में मिला नर कंकाल...पहचान का संकट

Tue, 15 Sep 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 15 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Male skeleton found in deserted garden... crisis of identity
मारहरा। मथुरा-बरेली हाईवे पर पिवारी गांव के नजदीक बाग में मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। कंकाल तकरीबन डेढ़ माह पुराना होने का अनुमान लगाया गया है। तेज दुर्गंध फैलने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पेड़ के नीचे से मानव खोपड़ी और हड्डियां बरामद कीं। माना जा रहा है कि हत्या करके शव को निर्जन बाग में फेंका गया है। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात करीब नौ बजे महिला ने बाग से दुर्गंध फैलने की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद पुलिस बाग में पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि बाग में लोगों की आवाजाही अमूमन कम होती है। लोग लकड़ी आदि बीनने के लिए बाग में जाते हैं। सूचना पर मारहरा थाने की पुलिस टीम ने बाग में तलाश किया तो एक स्थान पर मानव रीढ़ की अस्थियां, खोपड़ी पड़े मिले। इन्हें कब्जे में लिया गया। फोरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


नर कंकाल प्रथम दृष्टया डेढ़ से दो माह पुराना प्रतीत हो रहा है। ऐसे में पहचान होने से ही कुछ तथ्य मिल सकेंगे। शव की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराना होगा। मृतक कौन था, हत्या कैसे और कब की गई। यह बातें पहचान होने पर ही सामने आ सकती हैं लेकिन कंकाल के आसपास ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे साफ हो सके कि हत्या यहां की गई या दूसरी जगह हत्या करके केवल शव को ठिकाने लगाने के मकसद से फेंका गया है। पुलिस टीम आसपास के गांवों के लोगों से भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकल्पदीप कुशवाहा, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed