फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mahavira Swing Crib, Neck Hawal Jhota Dijo ...

महावीरा झूले पालना, नेक हौले झोटा दीजो...

Mon, 10 Apr 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
अमर उजाला ब्यूरो एटा। Updated Mon, 10 Apr 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mahavira Swing Crib, Neck Hawal Jhota Dijo ...
महावीरा झूले पालना, नेक हौले झोटा दीजो... - फोटो : amar ujala
शहर के घंटाघर स्थित जैन मेला महोत्सव में चल रहे भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव में सोमवार को बधाई गीत और पालना झुलाना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्राविकाओं ने भगवान महावीर को पालना झुलाकर माता त्रिशला को बधाई दी।
विज्ञापन

जैन मेला पंडाल में भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन सुबह भगवान महावीर का अभिषेक, पूजन किया गया। इसके बाद दोपहर को जैन महिला मंडल द्वारा बधाई गीत और पालना झुलाना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्राविकाओं ने महावीरा झूले पालना, नेक हौले झोटा दीजो, बजे कुंडलपुर में बधाई समेत तमाम भजनों पर जमकर भक्ति की। श्राविकाओं ने माता त्रिशला को बधाई देते हुए खुशियां मनाईं। इस मौके पर रेखा जैन, बबिता जैन, मंजू जैन, निर्मला जैन, सरोज जैन, रजनी जैन, प्रमिला जैन, ऊषा जैन, राजकुमारी जैन, मेघा जैन, कल्पना जैन, संगीता जैन, विनीता जैन, विनोदप्रभा जैन, कमलेश जैन, संगीता जैन, ज्योति जैन, अनीता जैन समेत तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन


बुजुर्गों और मेधावियों को किया सम्मानित
महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के मौके पर रविवार रात को बुजुर्गों और मेधावियों को सम्मानित किया गया। पद्मावती पुरवाल पंचायत के अध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन ने सभी का सम्मान किया। इसके बाद खुला प्रश्नमंच का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed