फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   maaya kee hina, megha kee rangolee ne moha man

माया की हिना, मेघा की रंगोली ने मोहा मन

Sat, 08 Apr 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Apr 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
maaya kee hina, megha kee rangolee ne moha man
मेंहदी, रंगोली और डांस प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सैनिक पड़ाव में चल रही राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी रंग महोत्सव में शनिवार को मेहंदी, रंगोली और डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर बालिकाओं और महिलाओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक की पत्नी प्रेमलता वर्मा ने किया। दीप प्रज्वलन पालिका चेयरमैन की पत्नी मीरा यादव और शिवसिंहपुर की प्रधान सरोज राजपूत ने किया। मेहंदी प्रतियोगिता मेें माया शाक्य प्रथम, प्रीती वर्मा द्वितीय और मनीषा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रियंका वर्मा, अंशिका चौहान और राहुल को विशेष पुरस्कार दिए गए। रंगोली मेें मेघा गुप्ता प्रथम, विनेश वर्मा द्वितीय और ऊर्जा सक्सेना ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। जबकि हिमांशी, शांतुना और भावना को सांत्वना  पुरस्कार मिला। डांस में ऊर्जा सक्सेना प्रथम, मेघा द्वितीय और नंदनी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर संयोजिका लता सिंह, बसंत पतझड़, रंजना सेठ, नीलम मिश्रा, गीता वार्ष्णेय, मीरा माहेश्वरी, विनीता खेमका, रूबी बंसल, दीपिका, चीना अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed