फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lkup operator stabbed and killed the baby, organically Market Close

लकूप आपरेटर की चाकुओं से गोद कर हत्या, बवाल बाजार बंद

Sat, 02 Jan 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 02 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Lkup operator stabbed and killed the baby, organically Market Close
कसबा में नववर्ष का जश्र मनाने के दौरान एक युवक (नलकूप आपरेटर) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक के शव को स्टेट बैंक चौराहे पर रख कर गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश था, उन्होंने पुलिस पर पत्थर उछाले। पुलिस आक्रोशितों को शांत करने में जुटी रही। एसपी हिमांशु कुमार भी मौके पर पहुंच गए। आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया गया। समझा बुझाकर जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन

हत्या की यह वारदात गुरुवार की रात्रि लगभग साढ़े 10 बजे हुई। जब स्टेट बैंक चौराहे पर स्थिति एसडीएस स्कूल में कुछ युवक नव वर्ष का जश्र मना रहे थे। इस जश्र में नलकूप चालक गिरीशचंद्र(47) पुत्र लेखराज निवासी मोहल्ला भीम नगर भी शामिल था। इसी बीच शराब के नशे में धुत बाइक सवार अमित एवं टेंटी निवासी सहावर भी जश्र में शामिल होने पहुंच गए। इन दोनों युवकों के पहुंचने पर जश्र मना रहे लोगों ने विरोध किया। विरोध करने पर गिरीश दोनों युवकों को बाहर ले जाने लगा। तभी दोनों युवकों ने अपने अन्य साथियों के साथ गिरीश पर चाकुओं से प्रहार कर दिया, उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी जब जश्र में शामिल और लोगों को हुई तो उनमें हड़कंप मच गया। सहावर पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने रात को ही शव पोस्टमार्टम को भेज दिया और आरोपी युवक अमित व टेंटी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की सुबह लोगों को जानकारी हुई तो लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने स्टेट बैंक चौराहे पर ट्रैक्टर ट्राली अड़ाकर जाम लगा दिया। लोग अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। दोपहर के समय जब शव पोस्टमार्टम से वापस आया तो शव जाम के बीच रख दिया। शव आने के बाद लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस पर आक्रोशितों ने पथराव कर दिया। हत्याकांड को लेकर बाजार में भी दहशत थी। लोगों ने बाजार में अपनी दुकानें नहीं खोलीं। पूरे दिन कसबा में अफरा तफरी का माहौल रहा। सांय के समय अधिकारियों के समझाने एवं गिरफ्तारी के बाद जाम खुल सका। पुलिस ने इस मामले में अमित, टेंटी, गौरव, शिवा, अशोक कुमार, अनिल कुमार, सचिन कुमार निवासी मैन बाजार के खिलाफ हत्या एवं हरिजन एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन



सात घंटे तक रहा जाम
स्टेट बैंक चौराहा नगर का मुख्य चौराहा है। गंजडुंडवारा एवं पटियाली की ओर आने जाने वाला ट्रैफिक इसी मार्ग से गुजरता है। सुबह आठ बजे जाम लग गया। सात घंटे के बाद अपराह्न तीन बजे के करीब खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई थानों का पुलिस बल रहा तैनात
कसबा में तनाव और जाम के हालातों को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी चौंकन्ना हो गया। एसपी हिमांशु कुमार के निर्देश पर सहावर के आस-पास थानों का पुलिस फोर्स एवं पीएसी की तैनाती कर दी गई।


आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी होगी
थाना प्रभारी रफत मजीद का कहना है कि हत्या के मामले को लेकर थाना पुलिस पूरी तरह से गंभीर है। दो हत्यारोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। शेष अन्य की भी शीघ्र गिरफ्तारी होगी।


फोटो प्रेषित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed