फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   lawers

वकीलों ने निकाला शांति मार्च, कोतवाली पर दिया धरना

Sat, 23 Nov 2019 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
lawers
ीटी रोड पर जुलूस निकालते अधिवक्ता - फोटो : ETAH
एटा। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव के पुत्र आकाश के हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से वकीलों में आक्रोश पनप रहा है। शनिवार को वकीलों ने शहर में शांति मार्च निकाला और कोतवाली पर धरना दिया। अधिवक्ता राकेश यादव के बेटे आकाश यादव पर नौ नवंबर को घर में घुसकर हमला किया गया था। राकेश यादव ने मनोज उर्फ मानू सहित पांच लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने अभी तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। आक्रोशित वकील 11 नवंबर से कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर हैं। इसके बाद मुख्य आरोपी मनोज उर्फ मानू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर वकील क्रमिक अनशन पर बैठ गए। इसके बाद अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल अलीगढ़ डीआईजी और कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन अलीगढ़ से भी मिला। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अधिवक्ताओं ने शनिवार को शहर में शांति मार्च निकाला और कोतवाली पर धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed