फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   kisaan andolan

सपा के प्रदर्शन को लेकर छावनी में तब्दील किया गया धरना स्थल

Sun, 13 Dec 2020 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
kisaan andolan
बस स्टैंड पर फोर्स के साथ मुस्तैद बस चौकी प्रभारी अनुज चौहान । - फोटो : ETAH
एटा। कृषि कानून के विरोध में समाजवादी पार्टी की ओर से किसानों को खुलकर समर्थन देकर सोमवार को कलक्ट्रेट पर किसान संगठनों के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। सपा और किसानों के प्रदर्शन को लेकर धरना स्थल छावनी में तब्दील किया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस रहेगी और तीन सीओ को शहर की सुरक्षा व्यवस्था की कमान सौंपी गई हैं।
विज्ञापन

सपा और किसान संगठनों के धरना प्रदर्शन को लेकर पुलिस उच्चाधिकारियों की ओर से रविवार को ही ड्यूटी चर्ट जारी कर दिया गया। कलक्ट्रेट धरना स्थल पर एक सीओ की निगरानी में तीन थानाध्यक्षों को भारी पुलिस बल के साथ तैनात कर दिया गया है। यहां पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए सपा पदाधिकारियों को पूर्व में ही सूचित किया जा चुका है। जबकि शहर के माया पैलेस चौराहा, रेलवे रोड और जीटी रोड पर एक थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ तैनात रहेंगे और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अधिकारियों के साथ गश्त करते रहेंगे।
विज्ञापन

तीन क्यूआरटी टीम बनाई गई हैं जो धरना स्थल से लेकर शहर भर में भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखेंगे। सपा और संगठनों के धरना प्रदर्शन के दौरान 200 से अधिक कांस्टेबल लगाए गए हैं। एसएसपी सुनील कुमार सिंह के साथ दोनों एएसपी शांति व्यवस्था पर नजर रखेंगे। एएसपी ओपी सिंह ने बताया है कि धरना प्रदर्शन को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हैं और ड्यूटी जार्च जारी कर दिए गए हैं। कलक्ट्रेट पर भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed