फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   kisaan andolan

सपा का किसानों के समर्थन में प्रदर्शन आज, धरना चौथे दिन जारी

Sun, 13 Dec 2020 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
kisaan andolan
धरना स्थल पर किसानो के धरने पर मौजूद सपा के पूर्व जिला पं अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह व पूर्व विधायक मा? - फोटो : ETAH
एटा। कृषि कानून को निरस्त करने की मांग को लेकर किसानों के समर्थन में 14 दिसंबर (आज) को समाजवादी पार्टी का विशाल प्रदर्शन कलक्ट्रेट पर सुबह 11 बजे से होगा। वहीं अखिल भारतीय किसान यूनियन का धरना चौथे दिन भी कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर जारी रहा। धरने में किसानों ने मांगें न माने जाने पर आगामी दिनों में वृहद आंदोलन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर रविवार को पहुंचे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने बताया कि किसानों के समर्थन में सोमवार को कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने यहां धरना दे रहे किसान यूनियन के पदाधिकारियों को अपना समर्थन व्यक्त किया। इधर, किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। धरने में मैनपुरी सहित अन्य जिलों के पदाधिकारियों और किसानों ने सहभागिता की। इस मौके पर तेज सिंह वर्मा, सुरेंद्र शास्त्री, संजीव प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव, अरविंद शाक्य, दौजीराम कुशवाह, बाबूराम वर्मा और महेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा ने लगाया अलग टेंट
किसानों के समर्थन में सपा के आंदोलन के लिए धरना स्थल पर टेंट लगाया गया है। यहां पहले से ही टेंट लगाकर अखिल भारतीय किसान यूनियन का धरना चल रहा है। इसी के बराबर में सपा जिलाध्यक्ष द्वारा अपना टेंट लगवाया गया है, यहां आज सपाई धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली तक पहुंच गए किसान नेता
देश भर में किसान आंदोलन को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। जगह-जगह आंदोलनकारियों को रोका और नजरबंद किया जा रहा है। शनिवार को अखिल भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष अखिल संघर्षी के नेतृत्व में दर्जन भर किसान दिल्ली बुरारी बॉर्डर पर गए और वहां से सरदार बीएम सिंह का संदेेश लेकर एटा तक आ गए। इस दौरान इन्हें न तो कहीं रोका गया न नजरबंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed