फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   keeping mobile on ear of dead body In Etah relatives started exorcism

जिंदा करने का दावा: पोस्टमॉर्टम हाउस पर हुआ झाड़ फूंक, शव के कान पर लगाया फोन...फिर दिखा हैरान करने वाला दृश्य

Wed, 06 Sep 2023 11:17 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 06 Sep 2023 11:17 AM IST
सार

एटा में एक बायगीर ने सांप काटने से हुई युवक की मौत को बाद उसे जिंदा करने का दावा करने लगा। पोस्टमॉर्टम हाउस पर रखे शव का झाड़ फूंक कराया गया। शव के कान पर फोन लगाया गया। इसके बाद हैरान करने वाला दृश्य दिखा। 

विज्ञापन
keeping mobile on ear of dead body In Etah relatives started exorcism
पोस्टमार्टम हाउस (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पर चौंकाने वाला मामला देखने को मिला है। यहां सर्प दंश से मृत युवक के शव को रखा गया था, साथ में परिजन आए थे। इसी बीच एक बायगीर ने मृतक को जिंदा करने की गारंटी उसके कहने पर परिजन ने मोबाइल फोन मृतक के कान पर लगा दिया। फोन कॉल पर बायगीर झाड़-फूंक करता रहा। हालांकि इससे कुछ नहीं हुआ और बाद में बायगीर का ही मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।

विज्ञापन


जिले के ढर्रा गांव निवासी वीरपाल ने बताया कि शनिवार की शाम को उसका 30 वर्षीय बेटा हुकुम सिंह खेतों पर काम कर वापस घर आ रहा था। इस दौरान सड़क पर उसे सर्प ने काट लिया। उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां चिकित्सक ने उपचार किया। करीब पांच घंटे बाद उसे घर ले जाने की सलाह दी। बेटा पूरी तरह से स्वस्थ था, जिसे घर लेकर चले गए। रविवार की सुबह वह शौच करने गया। वहां से वापस आने के बाद कहा कि पेट में दर्द हो रहा है। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: मायके वालों को बुलाकर लाखों की नकदी और जेवरात ले गई बहू, पूछने पर दिया ऐसा जवाब; ससुर ने सुनाई व्यथा

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजन रविवार को शव लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया। किसी ने पोंडरी में बायगीर की जानकारी परिजन को दी। इस पर परिजन ने बायगीर से मोबाइल पर बात की। बायगीर ने बताया कि मृतक के कान पर मोबाइल रख दो। कुछ बोलूंगा इसके बाद सब ठीक हो जाएगा। परिजन ने वहां तैनात कर्मियों से बात की और शव के कान पर मोबाइल रख दिया। कुछ देर बाद कॉल कट गई। कॉल मिलाने पर बायगीर का मोबाइल बंद बताने लगा।

यह भी पढ़ेंः- UP News: शाम को पिता ने डांटा...सुबह दुनिया छोड़ गया बेटा, इस हाल में मिला शव खिसक गई परिजन के पैरों तले जमीन

सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सर्पदंश के बाद प्रथम एक घंटा बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान सर्पदंश के शिकार व्यक्ति को एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लग जाना चाहिए। अक्सर लोग पहले तो झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ जाते हैं। सांप जहरीला न होने की स्थिति में वह ठीक भी हो जाते हैं, लेकिन जहरीला सांप होने पर जब उन्हें झाड़-फूंक से राहत नहीं मिलती है तब अस्पताल जाते हैं। तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। सांप काटने के बाद सीधा अस्पताल आने वाले लोगों की जान बचाई जा सकती है। इंजेक्शन लगने और उपचार के बाद युवक की मौत हुई है तो यह जांच का विषय है।
 

यह भी पढ़ेंः-  घर में घुसकर दबंगों का तांडव: मजह इस बात पर विधवा को पीटा, फाड़े कपड़े...बचाने आई गर्भवती भाभी पर भी बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed