{"_id":"3fcd4ad34ffbce9dc58bd01e014c4891","slug":"kanvd-devotees-coming-to-the-ganga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ लेकर गंगाजल लेने आ रहे भक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ लेकर गंगाजल लेने आ रहे भक्त
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मन में आस्था की लो जगाए निरंतर बम भोले, गंगा मइया के जयकारों के साथ कांवड़ियों के कदम बढ़ रहे हैं। न थकने की चिंता न माथे पर दूरी की शिकन, बस लगन है तो बस अपने आराध्य को मनाने की। भक्ति और आस्था में डूबे श्रद्धालु अपने आराध्य को मनाने के लिए इस कठिन साधना पर चल पड़े है। गंगा घाट से अपनी कांवड़ को सजाकर सैकड़ों भक्त जब गंगा मइया, भगवान शंकर के जयकारे लगाते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से निकलते हैं तो माहौल भक्तिमय बन जाता है।
विज्ञापन