{"_id":"589618864f1c1bf340e823bb","slug":"kamajor-rahul-pankchar-saikil-par-hain-savaar-raajanaath","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमजोर राहुल पंक्चर साइकिल पर हैं सवार: राजनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमजोर राहुल पंक्चर साइकिल पर हैं सवार: राजनाथ
Amar Ujala
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल को कमजोर और पंक्चर साइकिल पर सवार बताया। सपा-कांग्रेस पर प्रहार करने के साथ ही उन्होंने नोटबंदी को देशहित में लिया गया फैसला बताया। दावा किया कि इससे आतंकी और नक्सलियों पर लगाम लगी है। अब यूपी में भाजपा की सरकार बनाकर यहां के लोगों को गुंडागर्दी से निजात दिलानी है। वे शनिवार को एटा के रामलीला मैदान में भाजपा प्रत्याशी विपिन वर्मा डेविड के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे।
गृहमंत्री ने मंच पर चढ़ते ही माइक संभाल लिया। सबसे पहले उन्होंने जनता के सामने नोटबंदी के फायदे गिनाए। इस लेकर विरोधियों के हो रहे हमले का भी करारा जवाब दिया। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा कि किसानों के लिए फसल बीमा योजना बनी, लेकिन प्रदेश सरकार ने उसे लागू नहीं किया। गृहमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी बाद मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने दुनिया में भारत का सिर ऊंचा किया है। सपा पर निशाना साधते कहा कि मुख्यमंत्री विकास की बात करते हैं, लेकिन विकास सिर्फ परिवार का किया। परिवार में मंत्री, सांसद, विधायक बना लिए। गिनाया कि सपा सरकार बनने पर सकल घरेलू उत्पाद 5.6 था, जो गिरकर 3.6 प्रतिशत रह गया है। इसी तरह कृषि विकास दर 2.8 से गिरकर 1.8 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने अपने और कल्याण सिंह के कार्यकाल में लिए गए अहम फैसलों को भी गिनाया। कांग्रेस-सपा गठबंधन पर चुटकी ली। कहा कि मुलायम सिंह ने पार्टी खड़ी की, लेकिन बेटा कांग्रेस से जा मिला। गृहमंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरी में बिना इंटरव्यू के भर्ती में कुछ जिलों को फायदा हुआ। प्रदेश में भाजपा सरकार बनी तो किसानों का तीन महीने में फसली कर्ज माफ होने के साथ फसल के लिए लोन ब्याज मुक्त मिलेगा। युवाओं को अब नौकरी के लिए प्रमाणपत्र सत्यापित कराने के लिए अफसरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। केंद्र के कारण खाद के लिए अब किसानों पर लाठीचार्ज नहीं हो रहे।
पाकिस्तान यात्रा का किया जिक्र
भाषण दौरान गृहमंत्री ने पाकिस्तान यात्रा का भी जिक्र किया। बोले कि सार्क सम्मेलन में मैं जाना नहीं चाहता था, लेकिन जब पता चला कि आतंकी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं तो मैने वहां जाने का फैसला किया। वहां उनकी छाती पर बैठ कर बोल आया कि आतंकी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बोले कि जब मैं होटल पहुंचा तो पाकिस्तान में आतंकी संगठन रास्ते में विरोध प्रदर्शन करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
-
भीड़ से पूछा गुंडागर्दी, बदमाशी नहीं हो रही
मंच से राजनाथ सिंह ने भीड़ से पूछा कि गुंडागदी तो नहीं हो रही, जवाब आया हां हो रही, तो बोले भाजपा सरकार बनी तो ऐसा दुरुस्त प्रशासन मिलेगा, कि गुंडे प्रदेश में दिखाई नहीं देंगे। बोले प्रदेश में आए दिन हत्या लूट होनेे के अलावा सांप्रदायिक दंगे हो रहे। सपा सरकार में कानून व्यवस्था पांच साल से चुनौती बनी हुई है।