{"_id":"58b1c7754f1c1b485cb232f3","slug":"jankshan-ke-pletaphaarm-nambaron-mein-hua-badalaav","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन के प्लेटफार्म नंबरों में हुआ बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक्शन के प्लेटफार्म नंबरों में हुआ बदलाव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
जंक्शन के प्लेटफार्म
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के दौरे के बाद रेलवे प्रशासन ने जंक्शन के प्लेटफार्म के नंबरों में बदलाव किया है। पांच प्लेटफार्म से बरेली, मथुरा, कानपुर की ओर ट्रेनों का संचालन होगा। जबकि दो प्लेटफॉर्म डॉक लाइन बनाए गए हैं।
गौरतलब है कि जंक्शन पर पहले 1 से 7 तक प्लेटफॉर्म थे। इन प्लेटफॉर्म क्रम में डॉक लाइन प्लेटफॉर्म भी शामिल थे, जिससे यात्रियों को कंफ्यूजन हो जाता था। महा प्रबंधक के दौरे के दौरान प्लेटफॉर्मो की स्थिति की समीक्षा की गई। इस समीक्षा में निर्णय लिया गया कि ट्रेनों के संचालन के प्लेटफॉर्मों को एक क्रम में रखा जाएगा जबकि डॉक लाइन प्लेटफॉर्मों को अलग नाम दिया जाएगा। रेलवे ने निर्देशों के मुताबिक प्लेटफॉर्मों के क्रम में बदलाव कर दिया है। यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए प्लेटफार्म क्रमांक 1 से 5 तक ट्रेनों का संचालन होगा। इन्हीं प्लेटफॉर्मों पर ट्रेने आएंगी जाएंगी। प्लेटफॉर्म संख्या 1ए को फर्रुखाबाद डॉक लाइन बनाया गया है। प्लेटफॉर्म संख्या 1 बी को मथुरा डॉक लाइन बनाया गया है। रेलवे के स्टेशन अधीक्षक बीके श्रीवास्तव ने बताया कि सभी प्लेटफॉर्मों पर नए नंबर लगा दिए गए हैं। जिससे यात्रियों को कोई असुविधा न हो। प्लेटफॉर्म की संख्या में बदलाव करने से अब रेल यात्री कंफ्यूज नहीं रहेंगे, उन्हें सुविधा रहेगी।