{"_id":"698b71afad35d2dff906b22c","slug":"interacted-with-38-women-prisoners-confined-in-the-barracks-etah-news-c-163-1-sagr1016-146215-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बैरक में निरुद्ध 38 महिला बंदियों से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बैरक में निरुद्ध 38 महिला बंदियों से किया संवाद
Tue, 10 Feb 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
जिला कारागार का निरीक्षण करने के बाद मौजूद राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान व अन्य पुलिस
एटा। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता चौहान ने मंगलवार को जिला कारागार स्थित महिला बंदी गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला बैरक में निरुद्ध 38 महिला बंदियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं, आवश्यकताओं एवं कारागार में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
अध्यक्ष ने महिला बंदियों की व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित सभी मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से उपलब्ध कराई जाएं। महिला बंदियों के सम्मान, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पुनर्वास से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
महिला बंदियों को आयोग की ओर से उपहार भी भेंट किए गए जिससे महिला बंदियों में सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। उन्होंने महिला बंदियों को आत्मविश्वास बनाए रखने एवं भविष्य में समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
इस दौरान उपायुक्त एनआरएलएम प्रतिमा निमेष, जिला कारागार अधीक्षक अंकेक्षिता श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी सकीट कीर्तिका सिंह, महिला थानाध्यक्ष नंदिनी सिंह, प्रोबेशन कार्यालय से सत्वेंद्र सिंह, जागृति चतुर्वेदी आदि रहे।