फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Inter-district gang stealing tempos and batteries busted

Etah News: टेंपो और बैटरी चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश

Sun, 21 Jun 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 21 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Inter-district gang stealing tempos and batteries busted
पुलिस ​की गिरफ्त में अंतरजनपदीय ​गिरोह के सदस्य और उनसे बरामम सामान। पुलिस विभाग
एटा। घर के बाहर खड़े टेंपो, इनवर्टर और अन्य बैटरियों को चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। तीनों अलीगढ़ जनपद के निवासी हैं। उनके पास से चोरी का एक टेंपो और 17 बैटरियां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र से 10 जून को एक टेंपो चोरी हुआ था। सुबह करीब तीन बजे चोर टेंपो उठाकर ले गए थे। इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। एएएसपी डॉ. इलामारन जि. ने टीम गठित कर घटना का खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें होरीलाल निवासी गांव गुरसिकरन, थाना हरदुआगंज जिला अलीगढ़, अनीश खां निवासी गोंडा रोड महफूज नगर थाना रोरावर अलीगढ़ और पप्पू निवासी गांव रतरोई थाना गंगीरी अलीगढ को गिरफ्तार किया है। एएसपी के अनुसार यह गिरोह बनाकर अलग-अलग जनपदों में चोरी की घटनाएं करते थे। तीनों के पास से एटा से चोरी किया गया टेंपो, 17 छोटी-बड़ी बैटरियां, एक कार बरामद की गई है। गिरफ्तारी करने वालों में प्रभारी निरीक्षक धमेंद्र पवार, एसआई अरविंद कुमार, एसओजी तथा सर्विलांस टीम के सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन

--

चोरी की बाइक सहित चोर गिरफ्तार
अवागढ़। अवागढ़ पुलिस ने चोरी की बाइक समेत एक चोर को गिरफ्तार किया है। हरियाणा के फरीदाबाद निवासी दिनेश कुमार ने थाना अवागढ़ में प्राथमिक दर्ज थी। इसमें कहा था कि वह 17 जून को अपने भाई गिरजेश पाराशर से मिलने जैन मंदिर गली नंबर-1 स्थित रामप्रकाश पाठक के मकान पर आया था। उसकी बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने बाइक समेत आरोपी जितेन्द्र निवासी नगला बाले अवागढ को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed