{"_id":"5f19d2b78ebc3e63b511e791","slug":"insurance-etah-news-agr4517440124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमित किसानों की सूची जनप्रतिनिधियों को कराएं उपलब्ध: सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमित किसानों की सूची जनप्रतिनिधियों को कराएं उपलब्ध: सांसद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला विकास समन्वय, निगरानी समिति की बैठक संपन्न हुई। इसमें सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने अफसरों को प्रधानमंत्री बीमा योजना से लाभान्वित किसानों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने की बात कही है। वहीं आवास, शौचालय व पानी की टंकी के प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों से लेने को कहा है।
वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जिले के प्रत्येक पात्रों को लाभान्वित किया जाए। इससे कोई भी वंचित नहीं रहना चाहिए। फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत द्वारा की गई मांग पर सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क, शौचालय, पानी की टंकी, आवास आदि का चयन करते समय क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से सुझाव एवं प्रस्ताव लिए जाए।
मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मांग पर सांसद ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों के निर्माण कार्यों की जांच हो। बिना कार्य कराए सरकारी धन का दुरुपयोग करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए। मुख्य विकास अधिकारी मदन वर्मा ने बैठक में समस्त योजनाओं का विस्तृत विवरण जनप्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत किया। मारहरा एवं जैथरा सहित अन्य क्षेत्रों की सड़कों की जांच 15 दिन में बनाने के निर्देश दिए।डीएम सुखलाल भारती ने आभार व्यक्त करते किया।