फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Increasing overall development government: Ramleelal Suman

सर्वांगीण विकास कर रही प्रदेश सरकार: सुमन

Wed, 16 Mar 2016 05:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Wed, 16 Mar 2016 05:05 PM IST
विज्ञापन
Increasing overall development government: Ramleelal Suman
सर्वांगीण विकास कर रही प्रदेश सरकार: रामलीलाल सुमन - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन ने जिला पंचायत परिसर स्थित सभागार में मंगलवार को समाजवादी विकास दिवस मनाया। कार्यक्रम में लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान किया। रामजीलाल सुमन ने कहा कि व्यक्ति का चलना मायने नहीं रखता, बल्कि मायने रखता है वो किस दिशा में चल रहा है।

हम दावे के साथ कह सकते हैं कि प्रदेश सरकार सही दिशा में चलते हुए सर्वजन समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नई राजस्व संहिता को लागू कर सिर्फ एटा में 6250 लोगों को भूमि का पूर्ण स्वामित्व दिया गया। प्रदेश सरकार ने किसानों का 42 हजार करोड़ का कर्ज माफ करने के साथ ही सिंचाई, शिक्षा, चिकित्सा को मुफ्त कर हर नौजवान के हाथ में रोजगार देने का अपना वादा पूरा किया है।
विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा विजय बहादुर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश भर में विकास कार्यों की बाढ़ आ गई है। डीएम अजय यादव ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिलेगा। सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन ने सूबे के मुख्यमंत्री के संदेश को पढ़कर सुनाया गया। कार्यक्रम में विधायक अलीगंज रामेश्वर यादव, विधायक मारहरा अमित गौरव, वधायक जलेसर रणजीत सुमन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में कृषक दुर्घटना बीमा योजना के छह लाभार्थियों को 30 लाख आम आदमी बीमा योजना के चार लाभार्थियों को एक लाख बीस हजार की आर्थिक सहायता मुहैया कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रम विभाग द्वारा सन्निार्मण कर्मकार योजना के तहत 10 पंजीकृत श्रमिकों को साइकिल बांटी। इसके अलावा दस को कन्या विद्याधन, दस को लैपटॉप दिया। डीआईजी अलीगढ़ परिक्षेत्र गोविंद अग्रवाल, एसएसपी एके त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी साहब सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेन्द्र कुमार, एडीएम प्रशासन सतीश पाल, सीएमओ डा. आरसी पांडेय, एसडीएम सदर सुनील कुमार वर्मा आईएएस, एसडीएम अलीगंज चंदन पटेल, एसडीएम जलेसर संदीप गुप्ता मौजूद रहे।  

साक्षात्कार 21 को
डीएम अजय यादव ने बताया कि लेखपाल भर्ती परीक्षा 2015 के 8-12 फरवरी में अनुपस्थित अभ्यर्थियों का 21 मार्च को सुबह 10 बजे जिलाधिकारी इंटरव्यू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed