{"_id":"6a382323e57d2a5e9e048c9f","slug":"increased-activity-in-the-bullion-market-customers-are-preferring-lightweight-jewelry-etah-news-c-163-1-eta1002-152292-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सराफा बाजार में बढ़ी चहल-पहल, हल्के जेवर पसंद कर रहे ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सराफा बाजार में बढ़ी चहल-पहल, हल्के जेवर पसंद कर रहे ग्राहक
Sun, 21 Jun 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
घंटाघर स्थित सर्राफ की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद
एटा। शादी विवाह सीजन की शुरूआत के साथ जिले के सराफा बाजार में चहल-पहल दिखने लगी है। पिछले कुछ समय से सुस्त पड़े कारोबार में अब ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगी है। बदलते ट्रेंड और बढ़ती कीमतों के बीच इस बार खरीदार भारी आभूषणों की बजाय हल्के वजन व आधुनिक डिजाइन वाले जेवरों को अधिक पसंद कर रहे हैं।
सराफा कारोबारियों के अनुसार सहालग सीजन को देखते हुए लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों ने पहले से ही हल्के वजन के सोने और चांदी के आभूषणों का पर्याप्त स्टॉक तैयार कर रखा है जिससे सीमित बजट वाले खरीदार भी आसानी से अपनी पसंद के जेवर खरीद सकें। बाजार में हल्के वजन के झुमके, तीन ग्राम की दूल्हा-दुल्हन अंगूठियां, 10 ग्राम की चेन और 12 ग्राम में चार चूड़ियों के सेट की मांग सबसे अधिक देखी जा रही है। वहीं चांदी के आभूषणों में कुंदनी, पेचदार पायल और बिछुआ की बिक्री में भी तेजी आई है।
विवाह सीजन की दस्तक के साथ बाजार में मांग बढ़ने से सोना व चांदी दोनों की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। कारोबारियों के मुताबिक हाल के दिनों में सोने के दामों में बढ़ोतरी हुई रविवार को सोने का भाव 147000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 242000 प्रति किलो रहा। सराफा व्यापारी अमर सिंह का कहना है कि महंगाई व बढ़ती धातु कीमतों के बावजूद ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। हल्के वजन के आभूषणों की बढ़ती मांग को देखते हुए बाजार में नए डिजाइन और आकर्षक कलेक्शन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उनका मानना है कि आने वाले दिनों में विवाह सीजन के चरम पर पहुंचने के साथ सराफा कारोबार में और तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन
आभूषणों की खरीदारी शुरू कर दी है। सोने-चांदी की कीमतें बढ़ी हुई हैं इसलिए इस बार हल्के वजन और अच्छे डिजाइन वाले जेवर खरीद रहा हूं। इससे बजट भी संतुलित रहता है और जरूरत भी पूरी हो जाती है। - धर्मेंद्र यादव, जैथरा
सहालग को देखते हुए बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। इस बार हल्के वजन के आभूषणों की मांग अधिक है। ग्राहकों की पसंद और बजट को ध्यान में रखते हुए हमने नए डिजाइन और विभिन्न रेंज के जेवर उपलब्ध कराए हैं। - गोविंद वर्मा, सर्राफ घंटाघर