{"_id":"e48636a373621de86aed1aceba5cbb76","slug":"ignoring-problems-doing-municipality-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका कर रही समस्याओं की अनदेखी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका कर रही समस्याओं की अनदेखी
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की विभिन्न समस्याओं के संबंध में पूर्व पालिकाध्यक्ष और शहर कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष शशिलता चौहान ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
पूर्व पालिकाध्यक्ष ने पालिका प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में मेहता पुस्तकालय, साफ सफाई व अन्य समस्याएं हैं। इनके निदान के लिए पालिकाध्यक्ष गंभीरता नहीं दिखा रहे। छात्रों को तकनीकी, शिक्षा व अन्य मनोरंजक परक शिक्षा का ज्ञान देने के लिए खोला गया लक्ष्मीगंज मेहता पुस्तकालय पालिका की उदासीनता का शिकार है। वर्तमान में पुस्तकालय में रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। शहर में साफ सफाई व्यवस्था पर भी पालिका का ध्यान नहीं है। शहर में कूड़ा 11 बजे के बाद पालिका की गाड़ियां उठाती है। दोपहर तक यह कूड़ा शहर को बदसूरत बनाता है। शहर अध्यक्ष तरूण शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पालिका का ध्यान सिर्फ पालिका के टेंडर पास कराने पर है। महापुरूषों के नाम से बने पार्क में फुब्बारे भी नहीं चलते हैं।
ज्ञापन के दौरान अब्दुल समद, सुशील शर्मा, यमन कुरैशी, अजय विसारिया, राजेंद्र कश्यप, आमिर रफी, अमरीश वशिष्ठ बबलू फारूखी, उमेश शर्मा, हाजी नदीम, नंदकिशोर, युसूफ सैफी, विकास गुप्ता, तनवीर जुबैरी आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।