{"_id":"67f3d7de7df6ae969c014c8c","slug":"husband-beats-wife-on-road-police-registered-case-2025-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मायके जाने की जिद पर अड़ी महिला...पति का खाैल उठा खून, सड़क पर पत्नी का किया ऐसा हश्र; देखकर निकल गई चीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मायके जाने की जिद पर अड़ी महिला...पति का खाैल उठा खून, सड़क पर पत्नी का किया ऐसा हश्र; देखकर निकल गई चीख
Mon, 07 Apr 2025 07:19 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 07 Apr 2025 07:19 PM IST
सार
मायके जाने की जिद करना पत्नी को भारी पड़ गया। इससे गुस्साए पति ने पत्नी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घर ले जाकर भी डंडों से पीटा। अधमरा घर में छोड़कर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के कस्बा पिलुआ में रविवार देर शाम एक महिला अपने मायके में भंडारे में शामिल होने जा रही थी। पति ने मना किया था। आरोप है कि पति ने रास्ते में रोककर पीटते हुए अधमरा कर दिया। बेहोशी की हालत में घर के अंदर डालकर फरार हो गया। मायके वालों ने महिला को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
ये भी पढ़ें - जेल में फूट-फूटकर रोई निकिता: व्हाट्सएप चैट और वीडियो... कहां है मानव की पत्नी का फोन? मोबाइल से खुलेंगे राज
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जेल में फूट-फूटकर रोई निकिता: व्हाट्सएप चैट और वीडियो... कहां है मानव की पत्नी का फोन? मोबाइल से खुलेंगे राज
विज्ञापन
कोतवाली देहात के गांव लायकपुर निवासी संजय कुमार ने बताया कि बहन गीता की पिलुआ में सुसराल है। बहनोई रिंकू खेती करते हैं और इनके 2 छोटे बच्चे हैं। रविवार को राम नवमी के मौके पर लायकुपर में भंडारे का आयोजन किया गया था। बहन गीता को भी निमंत्रण देते हुए सपरिवार बुलाया था।
रिंकू ने गीता को मायके जाने के लिए मना कर दिया। लेकिन गीता बच्चों के साथ मायके के लिए घर से निकल आई। किसी ने इसकी जानकारी फोन कर रिंकू को दे दी। सूचना मिलते ही रिंकू गुस्से में रास्ते में गीता को रोककर गालियां देते हुए पीटने लगा।
ये भी पढ़ें - UP: ब्राह्मणों पर की गई ऐसी टिप्पणी...खौल उठा खून, मंत्री के बेटे की फेसबुक आईडी से हुआ पोस्ट, बवाल का डर; पुलिस तैनात
ये भी पढ़ें - UP: ब्राह्मणों पर की गई ऐसी टिप्पणी...खौल उठा खून, मंत्री के बेटे की फेसबुक आईडी से हुआ पोस्ट, बवाल का डर; पुलिस तैनात
आसपास के लोगों ने झगड़ा शांत कराया। लेकिन घर पहुंचते ही रिंकू ने फिर गीता को लाठी से पीटना शुरू कर दिया। इतना मारा कि गीता के हाथ और पैर के साथ ही शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं और वह वह बेहोश हो गई। यह देखकर बहनोई मौके से फरार हो गया। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि मामले में पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।