Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल में फूट-फूटकर रोई निकिता: व्हाट्सएप चैट और वीडियो... कहां है मानव की पत्नी का फोन? मोबाइल से खुलेंगे राज

Mon, 07 Apr 2025 12:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Apr 2025 12:17 PM IST
सार

आगरा में टीसीएस कंपनी के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार पत्नी निकिता को पुलिस रिमांड पर लेगी। पुलिस को अभी निकिता का फोन नहीं मिला है। निकिता के फोन में अहम साक्ष्य हैं। 

विज्ञापन
TCS manager suicide case Police will take Nikita on remand secrets will be revealed from her mobile
TCS manager suicide cas - फोटो : अमर उजाला
आगरा में टीसीएस कंपनी के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या के मामले में पुलिस उनकी पत्नी निकिता शर्मा, सास पूनम शर्मा, ससुर नृपेंद्र शर्मा और साली निशु को जेल भेज चुकी है। केस में जल्द चार्जशीट लगाई जाएगी।


पुलिस ने निकिता को गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन उसका मोबाइल बरामद नहीं हो सका है। उसमें ही मानव सहित अन्य लोगों से व्हाट्सएप चैट हैं। वीडियो भी हो सकते हैं। पुलिस अब निकिता को रिमांड पर लेगी। उनसे मोबाइल बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे।
Trending Videos
TCS manager suicide case Police will take Nikita on remand secrets will be revealed from her mobile
मानव सुसाइड केस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
24 फरवरी को मानव ने की थी खुदकुशी
24 फरवरी की सुबह डिफेंस कॉलोनी निवासी मानव शर्मा ने आत्महत्या कर ली थी। वह मुंबई में तैनात थे। परिवार के लोगों को आरोप है कि पत्नी निकिता के शादी से पहले के संबंधों के बारे में जानकारी से मानव तनाव में था। 27 फरवरी को उनका एक वीडियो सामने आया था।  यह आत्महत्या से पहले बनाया गया था। मानव के परिजन ने थाना सदर में मृतक की पत्नी, सास, ससुर और साली के खिलाफ केस दर्ज कराया था। 13 मार्च पुलिस ने आरोपी सास और साली को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
 
TCS manager suicide case Police will take Nikita on remand secrets will be revealed from her mobile
TCS manager suicide - फोटो : अमर उजाला
आखिरी बार पत्नी से ही बात कर रहा था मानव
बीते शुक्रवार रात को गुजरात से पत्नी और ससुर को भी गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद जेल भेज दिया गया। निकिता के मोबाइल में मानव से हुई बातचीत से संबंधित चैट थी। आखिरी बार भी वह मोबाइल पर पत्नी से ही बात कर रहा था। रात में अपनी बहन आकांक्षा से भी बात की थी। एसीपी सदर विनायक भोसले ने बताया कि निकिता के मोबाइल की बरामदगी के लिए पुलिस लगी है। रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में जल्द प्रार्थना पत्र भी देंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
TCS manager suicide case Police will take Nikita on remand secrets will be revealed from her mobile
मानव शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ससुराल में किया गया प्रताड़ित
मानव शर्मा के परिजन ने आरोप लगाया था कि बेटे को ससुराल में प्रताड़ित किया गया। इसके बाद ही उसने आत्महत्या कर ली। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं। निकिता के घर पर शाम 7 बजे मानव शर्मा पहुंचे थे। कुछ देर रुकने के बाद निकिता के साथ बाजार गए थे। इसके फुटेज पुलिस को मिल गए हैं। एक बैंक के बाहर लगे कैमरे में दोनों कैद हुए थे। 

 
विज्ञापन
TCS manager suicide case Police will take Nikita on remand secrets will be revealed from her mobile
मानव शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा निकिता के घर के बाहर भी एक जगह पर कैमरा लगा था। इसमें शाम 7:30 बजे मानव घर में जाते नजर आए। रात 8:30 बजे निकल गए। कुल डेढ़ घंटे तक रुके थे। इसी तरह पुलिस के पास मानव के मोबाइल में मिला वीडियो भी है, जिसमें वो आत्महत्या करते नजर आ रहे हैं। इसमें उनका मृत्यु पूर्व बयान है। इसके अलावा मानव के माता-पिता, बहन और चाची भी महत्वपूर्ण गवाह हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed