{"_id":"6aed5f6945d621b05e0364cc","slug":"post-office-savings-schemes-offer-up-to-8-2-interest-investment-starts-at-just-rs-100-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 रुपये से शुरू करें निवेश: डाकघर की इस योजना में सर्वाधिक ब्याज, बुढ़ापे में भी मारेंगे मौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 रुपये से शुरू करें निवेश: डाकघर की इस योजना में सर्वाधिक ब्याज, बुढ़ापे में भी मारेंगे मौज
Fri, 06 Nov 2026 10:32 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 06 Nov 2026 10:32 AM IST
सार
डाक विभाग ने अक्तूबर-दिसंबर 2026 के लिए बचत योजनाओं की नई ब्याज दरें जारी की हैं। सुकन्या समृद्धि और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में 8.2% तक ब्याज मिलेगा, जबकि कुछ योजनाओं में 100 रुपये से बचत शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
प्रधान डाकघर आगरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भारतीय डाक विभाग ने अपनी बचत योजनाओं की ब्याज दरों और डाक जीवन बीमा की अक्तूबर-दिसंबर 2026 की नई सूची जारी की है। केंद्र सरकार की समर्थित इन योजनाओं में 100 रुपये की न्यूनतम राशि से निवेश शुरू कर अधिकतम 8.2 प्रतिशत तक का सुरक्षित वार्षिक ब्याज प्राप्त किया जा सकता है।
डाकघर की इन बचत योजनाओं में वरिष्ठ नागरिकों और बेटियों को सबसे अधिक ब्याज मिलेगी। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएस) और सुकन्या समृद्धि योजना में सर्वाधिक 8.2% वार्षिक ब्याज दिया जा रहा है। एससीएस में अधिकतम 30 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं।
प्रवर डाकपाल प्रधान डाकघर प्रतापपुरा देवेंद्र सिंह ने बताया कि दीर्घकालिक व मासिक आय विकल्प में राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) पर 7.7% और किसान विकास पत्र(केवीपी) पर 7.5% ब्याज मिलेगा, जिसमें 115 महीने में जमा राशि दोगुनी हो जाती है। लोक भविष्य निधि (पीपीएफ) पर 7.1% और मासिक आय योजना (एमआईएस) पर 7.4% ब्याज तय है।
विज्ञापन
आवर्ती व सावधि जमा में 5-वर्षीय आरडी पर 6.7% और 1 से 5 वर्ष की सावधि जमा (टीडी) पर 6.9% से 7.5% तक ब्याज उपलब्ध है। सामान्य बचत खाते पर 4.0% ब्याज देय है।
डाक जीवन बीमा (पीएलआई व आरपीएलआई) में 18 से 55 वर्ष आयु वर्ग के सभी नागरिकों के लिए उपलब्ध है। पीएलआई में न्यूनतम वार्षिक प्रीमियम 1,000 रुपये है। वहीं, ग्रामीण निवासियों के लिए आरपीएलआई का न्यूनतम वार्षिक प्रीमियम मात्र 100 रुपये है। दोनों योजनाओं में धारा 80 सी के तहत आयकर छूट और मृत्यु की स्थिति में 10 गुना तक बीमा सुरक्षा का प्रावधान है।