Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: Railway Employees Hold Candle March for Fourth Day, Demand Senior DOM's Transfer

रेलवे न्यूज: कुर्सी छोड़ो के नारे लगाते डीआरएम कार्यालय पहुंचे रेलकर्मी, चौथे दिन निकाला कैंडल मार्च

Fri, 06 Nov 2026 10:27 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 06 Nov 2026 10:27 AM IST
सार

एओएम अभिषेक सिंह कुशवाहा की मौत के बाद नाराज रेलवे कर्मचारियों ने चौथे दिन भी आंदोलन जारी रखा। डीआरएम कार्यालय तक कैंडल मार्च निकालकर सीनियर डीओएम के स्थानांतरण और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
 

विज्ञापन
Agra: Railway Employees Hold Candle March for Fourth Day, Demand Senior DOM's Transfer
रेलकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सहायक परिचालन प्रबंधक (एओएम) अभिषेक सिंह कुशवाहा की मौत से नाराज रेलवे कर्मचारियों ने चौथे दिन भी आंदोलन जारी रखा। बृहस्पतिवार शाम नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) के बैनर तले कर्मचारियों ने यूनियन कार्यालय से मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय तक कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सीनियर डीओएम) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके तत्काल स्थानांतरण और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई। शाम पांच बजे मंडल मंत्री सुकेश यादव के नेतृत्व में निकले मार्च में कर्मचारी हाथों में लाल बैनर और मांगों से संबंधित तख्तियां लिए हुए थे। डीआरएम कार्यालय के गेट पर पहुंचकर कर्मचारियों ने सीनियर डीओएम कुर्सी छोड़ो-कुर्सी छोड़ो के नारे लगाए। इस दौरान कार्यालय के गेट पर आरपीएफ के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन


यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सीनियर डीओएम की प्रताड़ना, तानाशाहीपूर्ण कार्यशैली और काम के लगातार दबाव से परिचालन विभाग के कर्मचारियों में भय और मानसिक तनाव का माहौल है। उन्होंने रेल प्रशासन से मामले की जांच के लिए समिति गठित करने, निष्पक्ष जांच कराने और सीनियर डीओएम का आगरा से तत्काल स्थानांतरण करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा और प्रतिदिन प्रदर्शन कर एओएम को न्याय दिलाने की आवाज उठाई जाएगी। प्रदर्शन में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कॉमरेड राकेश पाठक, हरिओम भारद्वाज, साजमा परवीन, नीरज, शाखा सचिव अभिमन्यु वर्मा, बृजपाल सिंह, रवींद्र सिंह, महेश बघेल, आयुष यादव और प्रकाश चंद सहित दर्जनों रेलकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed