{"_id":"6a908072a064e9858c08a3e1","slug":"health-department-on-alert-for-swine-flu-issues-advisory-etah-news-c-163-1-eta1004-155666-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: स्वाइन फ्लू के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: स्वाइन फ्लू के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन
एटा। जिले में स्वाइन फ़्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी कर दी गई है। सीएमओ कार्यालय में तैनात पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. राहुल चतुर्वेदी ने स्वाइन फ्लू के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इसको लेकर लक्षण व उपाय के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू एच1एन1 एक संक्रामक श्वसन रोग है, जो इन्फ्लूएंजा वायरस से होता है। इसके लक्षण बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, सिरदर्द और शरीर में दर्द हैं। संक्रमित व्यक्ति से फैल सकता है। हाथ साफ रखें, मास्क लगाएं और गंभीर लक्षण होने पर चिकित्सक से संपर्क करें। इसके अलावा उन्होंने बताया कि संदिग्धि मरीज की जांच के लिए सभी सभी सीएचसी व पीएचसी पर व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई मामला नहीं आया है।
-- -
स्वाइन फ्लू के प्रमुख लक्षणः
- तेज बुखार और ठंड लगना
- गले में खराश और लगातार सूखी या बलगम वाली खांसी
- सिरदर्द और शरीर या मांसपेशियों में तेज दर्द
- अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होना
- नाक बहना या नाक बंद होना
- सांस लेने में तकलीफ या घबराहट होना
- उल्टी और दस्त (विशेषकर बच्चों में)
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के प्रमुख लक्षणः
- तेज बुखार और ठंड लगना
- गले में खराश और लगातार सूखी या बलगम वाली खांसी
- सिरदर्द और शरीर या मांसपेशियों में तेज दर्द
- अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होना
- नाक बहना या नाक बंद होना
- सांस लेने में तकलीफ या घबराहट होना
- उल्टी और दस्त (विशेषकर बच्चों में)