फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Health ATMs worth crores have become mere showpieces.

Etah News: शोपीस बनकर रह गए हैं करोड़ों के हेल्थ एटीएम

Sat, 23 May 2026 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 23 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Health ATMs worth crores have become mere showpieces.
जैथरा सीएचसी पर लगा हेल्थ एटीएम बना शोपीस। संवाद - फोटो : Samvad
एटा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में कई जगह हेल्थ एटीएम लगाए गए हैं। इनके माध्यम से मरीज की 10 मिनट में 50 तरह की जांचों का दावा किया जाता है लेकिन अधिकांश मशीनों में सभी जांच नहीं हो पा रही हैं। कहीं-कहीं तो ये कराेड़ों रुपये की मशीनें महज शोपीस बनकर रह गई हैं। कुछ स्थानों पर ये सिर्फ बीपी नापने के काम आ रही हैं। मरीजों को पैथोलाॅजी लैब की कतारों में धक्के खाने पड़ रहे हैं।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा पर हेल्थ एटीएम लगाया गया है। यहां पर हेल्थ एटीएम शोपीस बना हुआ है। इसकी वजह से मरीज व तीमारदार लोग इस मशीन का प्रयोग भी नहीं कर पा रहे हैं। मजबूरन मरीजों को लैब का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं इस मशीन से सिर्फ बीपी मापने का काम हो रहा था लेकिन तीन माह से इस मशीन से बीपी भी नहीं मापा जा रहा है। शहर के जीटी रोड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंडी समिति पर भी स्वास्थ्य विभाग ने एक हेल्थ एटीएम लगाया था। यहां पर कई माह से हेल्थ एटीएम खराब पड़ा है। मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। वहीं, लैब टेक्नीशियन इस समस्या को लेकर कई बार सीएमओ को शिकायत पत्र भी दे चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मरीजों को जांच कराने के लिए लैब का सहारा लेना पड़ रहा है। जिले के अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे हेल्थ एटीएम में सिर्फ लंबाई, वजन, ब्लडप्रेशर और शुगर की ही रिपोर्ट मिल रही है। सीबीसी, ईसीजी आदि जांचें नहीं हो पा रही हैं। इस वजह से मरीजों को पैथोलॉजी लैब जाकर ही जांचें करानी पड़ रही हैं। वर्तमान में लोगों के बीमार होने पर चिकित्सक मलेरिया, डेंगू, सीबीसी समेत अन्य जांचें करा रहे हैं, जिसके लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज में लाइनों में लगकर धक्के खाने पड़ रहे हैं। तब जाकर उनकी जांचें हो पा रही हैं। जबकि सीएचसी और पीएचसी पर लगे हेल्थ एटीएम दिखावा बने हुए हैं।मंडी समिति, बागवाला, चुरथरा, नरौरा, पौडवी, पिलखतरा, सकीट, सेनाकलां, मलावन, निगोह हसनपुर, जैथरा, रुपधनी, धुमरी, मोहकमपुर के अलावा कुछ अन्य जगहों पर भी हेल्थ एटीएम लगे हुए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद हेल्थ एटीएम से बीएमआई, ब्लड शुगर, सीबीसी समेत कई जांच होती है। जिले में लगे दो केंद्रों पर हेल्थ एटीएम काम नहीं कर रहे हैं। इसे ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।

जैथरा सीएचसी पर लगा हेल्थ एटीएम बना शोपीस। संवाद

जैथरा सीएचसी पर लगा हेल्थ एटीएम बना शोपीस। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed