{"_id":"580f94614f1c1b2f77bc3552","slug":"ham-gareebon-ke-din-bhee-sanvar-jaayenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम गरीबों के दिन भी संवर जाएंगे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम गरीबों के दिन भी संवर जाएंगे...
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
हजरत हसन शाह वारसी उर्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के नगला पोता स्थित दरगाह हजरत हसन शाह वारसी उर्स का मंगलवार को समापन हो गया। कुल शरीफ में जायरीनों ने दुआ मांगी। साथ ही सोमवार रात को दरगाह में कव्वाली का प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस मौके पर देश के नामचीन कव्वालों ने समां बांधा।
इस मौके पर सैदपुर से आए कव्वाल तसलीम आरिफ ने पढ़ा कि ताज सारे हरम, हो निगाहे करम, हम गरीबों के दिन भी संवर जाएंगे। इसके साथ ही अलीगढ़ से आए कव्वाल गुलाम हबीव पेंटर ने भी कव्वाली पेश की। रात भर अकीदतमंदों ने कव्वालियों का आनंद लेकर खुदा की बंदगी की। इसके साथ ही सुबह चार बजे और नौ बजे कुल शरीफ के साथ उर्स का समापन किया गया। अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर अमन चैन की दुआ मांगी। इस मौके पर हामिद अली, इफराक खान, बबलू भाई, शहादत अली, तारिक अली, सगीर अहमद, जहीर अहमद, सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, राहुल गुप्त, काफिल भाई, गजेंद्र चौहान, ईशान खां, अहमद खान, सुनील यादव, नाजिम, शराफत अली काले समेत अनेक जायरीन मौजूद रहे।