{"_id":"61fc179755a4791c7e7b9814","slug":"hail-rain-fell-somewhere-mustard-crop-affected-etah-news-agr5232496200","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि तो कहीं हुई रिमझिम बारिश, सरसों की फसल प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि तो कहीं हुई रिमझिम बारिश, सरसों की फसल प्रभावित
विज्ञापन
अलीगंज में सड़क पर बिखरे पड़े ओले। संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/अलीगंज/निधौलीकलां/सकीट/राजा का रामपुर/अवागढ़/मारहरा/मिरहची। बृहस्पतिवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। बादलों की ओट से हल्की धूप भी निकलती रही। जबकि दोपहर के समय मौसम ने अचानक करवट बदली और मलावन, अलीगंज व धुमरी क्षेत्र में ओलावृष्टि हो गई। जिसकी वजह से सरसों और तंबाकू की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं शहर सहित अन्य कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में रिमझिम बारिश व तेज ठंडी हवाएं चलने से लोगों को परेशान होना पड़ा।
दोपहर के समय शहर में हल्की रिमझिम बारिश होने के बाद ठंड का असर बढ़ गया। जबकि मलावन और अलीगंज व धुमरी क्षेत्र में ओलावृष्टि से किसानों की फसल प्रभावित हुई है। सबसे ज्यादा नुकसान सरसों की फसल व सब्जियों पर पड़ा है। वहीं सकीट, राजा का रामपुर, जलेसर, मारहरा, मिरहची में भी कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। निधौली कलां में भी बारिश के साथ तेज शीतलहर चली। आम जनमानस के साथ ही जीव-जंतु भी परेशान दिखे। मोहल्ले में एक जगह पर कई सारे बंदर आपस में चिपक कर बैठे नजर आए।
सरसों की फली टूटने से कम होगा उत्पादन
वरिष्ठ प्राविधिक कृषि रक्षा त्रिबल सिंह ने बताया कि ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा सरसों की फसल प्रभावित होगी। इसकी फली टूट जाएगी और उत्पादन कम होगा। वहीं पिछैती सरसों की फसल का फूल झड़ जाएगा। इसके अलावा मटर की शाखा बहुत नाजुक होती है जिससे वह भी टूट जाएगी और मटर का दाना सूख जाएगा। तंबाकू का पत्ता ओलों से फट जाएगा। गेहूं की फसल को नुकसान नहीं हैं।