फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Four combine machines running without stubble management system seized

Etah News: पराली प्रबंधन सिस्टम बिना चल रही चार कंबाइन मशीनें सीज

Fri, 13 Oct 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 13 Oct 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Four combine machines running without stubble management system seized
एटा। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि पराली जलाने को दृष्टिगत शासन गंभीर है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं किइस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। किसान भाइयों को पराली अवशेष प्रबंधन के लिए अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। जिससे कि वह पराली का खाद के रूप में सदुपयोग कर सकें। डीएम ने शुक्रवार को पराली अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट से रवाना किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि पराली जलाने वाले किसानों से अब तक 37500 रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है। वहीं तहसील सदर के अंतर्गत विकासखंड निधौलीकलां और सकीट में चार कंबाइन हार्वेस्टर मशीन को सीज किया गया। ये मशीनें बिना एसएमएस (पराली प्रबंधन सिस्टम) के धान की कटाई कर रही थीं। चेतावनी दी है कि भविष्य में जो भी कंबाइन हार्वेस्टर मशीन बिना पराली प्रबंधन सिस्टम के धान की कटाई का कार्य करेंगी, उनको सीज़ कर दिया जाएगा। शुक्रवार को 2 कंबाइंड हार्वेस्टर को थाना पिलुआ एवं दो को थाना सकीट के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed